शख्स ने बीच सड़क पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा, दिल दहला देने वाला घटना
'हमसफर मित्र न्यूज'
एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी को बीच सड़क पर चाकुओं से हमला करके उसकी हत्या कर दी। हत्या की पूरी कहानी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
तमिलनाडु के वेल्लोर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने बीच सड़क अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने एक या दो नहीं बल्कि सात से अधिक बार पत्नी पर चाकू से वार किया। इस दौरान सड़क से कई लोग गुजर रहे थे, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वारदात स्थल से फरार हो गया। हत्या की पूरी कहानी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल, मामला तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के पेरियावरिगम इलाके का है। यहां पुनीता नाम की एक महिला प्राइवेट जूते की कंपनी में काम करती थी। सोमवार देर शाम वह काम करके वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में उसके पति जयशंकर ने रोक लिया। पुनीता घर जाना चाह रही थी, लेकिन उसके पति ने बीच सड़क पर किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने अपनी जेब से चाकू निकाला और एक के बाद एक 8 बार ताबड़तोड़ हमले किए।
महिला ने अपना बचाव करने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। आसपास सड़क किनारे से गुजर रहे लोग इस दिल दहलाने वाले दृश्य को देखकर सहम गए, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वे महिला को बचा सके। तब ही एक महिला पीछे से आई और उसने जयशंकर को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला के करीब पहुंचते ही जयशंकर वहां से भाग निकला। महिला जैसे ही पुनीता को देखने के लिए पीछे की तरफ मुड़ी, इतने में पुनीता नीचे गिर चुकी थी।
महिला ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पुनीता को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
No comments:
Post a Comment