हाथ से हाथ जोडो अभियान लेकर घर घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों से अवगत करा रहे...
'गणेशदत्त राजू तिवारी', मस्तुरी
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीः आज मस्तुरी ब्लॉक में आज जोंधरा जोन के गोपालपुर से परसोडी तक कांग्रेस की हाथ से हाथ जोडो अभियान चला जिसमें बताया गया कि जिस तरह से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भारत जोडो यात्रा से नफरत को दूर भगा रहे,ठीक इसी प्रकार हाथ से हाथ जोडो अभियान के दौरान कांग्रेस पार्टी प्रदेशवासियों को एकजुट कर रही है,आज देश और प्रदेश की जनता मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
अभियान के तहत मस्तुरी ब्लॉक की यात्रा हर बूथ में पहुंच कर घरों में लोगों को कांग्रेस की नेता राहुल गांधी का संदेश पहुचा रहे है,राज्य सरकार के कामकाज के पर्चे बांट कर कार्यकर्ता केंद्र सरकार के विफलताओं को लोगों के सामने उजागर कर रहे हैं।
छाया विधायक दीलिप लहरिया ने कहा किभारत जोडो यात्रा हो या हाथ से हाथ जोडो अभियान समाजिक समरसता तोडने का षड्यंत्र रचने वाली भाजपा को ही तकलीफ़ हो रही है,हाथ से हाथ जोडो अभियान उन गरीब किसानों, युवाओं महिलाओं की अभियान है,भूपेश बघेल गरीबों की किसान नेता है जो कहा उन्होंने किया, जिसने ठगने का काम किया15साल तक भाजपा सरकार ने किया, केंद्र में मोदी सरकार देश की जनता को पंद्रह पंद्रह लाख रूपये खाता में आने का ,दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का ,महंगाई कम करने का पेट्रोल, डीजल रसोई का दाम कम कराने जैसे अनेक वादा कर वोट बटोर ली और सत्ता मिलने के बाद जनता से विश्वासघात की है,लोगों के हाथ में रोजगार नही समय में ट्रेन नही देश कर्जा में लद गया किसानों के साथ धोखाधड़ी किया।किसानों के धान फसल नही खरीदने का षड्यंत्र रचा लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने खरीद कर किसानों को खुशहाल कर दिया।
छाया विधायक लहरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोडो अभियान से जनता को ताकत मिल रही है,मोदी सरकार की नकामी घर घर तक पहुंच रहा है जनता अब भाजपा के खिलाफ खडी हो रही है।इसलिए भाजपा को तकलीफ हो रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी ने बताया कांग्रेस सरकार जो कहा वो करके दिखाया छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे लाया छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान को जगाया और छत्तीसगढ़ के संस्कृति पावन त्योहारों ,गढकलेवा, बोरे बासी जैसे जो संस्कृति दूर हो गया उसको सामने लाया, हमारे छत्तीसगढ़ के किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब जब जनता को जरूरत पडता है इस हिसाब से किसानों के खातों में चार किस्तों में बोनस देने का काम कर रही है।रमन सिह जैसे ठगने वाली सरकार हमारी सरकार नही भूपेश सरकार गरीबों की किसानों की छात्रा छात्राओं की सरकार है। रमन सरकार ने स्क्रीन को बंद कराया और हमारी सरकार ने अंग्रेजी माध्यम की स्कूल खोलकर छत्तीसगढ़ के छात्र छात्राओं को आत्मानंद स्कूलों का सौगात दिया और छत्तीसगढ़ का मान बढाया,2023 में भाजपा सरकार प्रलोभन देकर आएगी पर आपको प्रलोभन नहीं आना है फैसला आपके हाथों में है कि आप उद्योगपति को साथ देंगे कि किसानों की हितैषी सरकार भूपेश सरकार की।
डाक्टर जायसी ने कहा कि जिसने आपकी पीडा को समझा ,समय समय पर नये नये योजनाओं को लाकर आपकी हर परिस्थितियों को समझा उस सच्चे किसान पुत्र का कर्ज उतार कर फिर से आपको छत्तीसगढ़ में और अपने विधानसभा मस्तुरी में कांग्रेस की सरकार बनानी है।
सभापति राजेश्वर भार्गव ने भी बुलंद आवाज में केंद्र सरकार को घेरे में लेते हुए बताया कि ए अंडानी अंबानी की उद्योगपतियों की सरकार है कभी किसानों के बारे में नही सोचा देश को बेचकर भागने की तैयारियां कर रही है पूंजीवादी सरकार के कारण आज देश कर्जे मे डुब रही है,हमारे प्रदेश के माटी पुत्र किसनहा सरकार भूपेश सरकार किसानों की सरकार है आज हमारा छत्तीसगढ़ खुशहाल है वो सिर्फ भूपेश सरकार की देन है जो हर समय हर घडी हमारे तकलीफों को पीडाओं को समझकर हमारे साथ खडी है।
कांग्रेस के वरिष्ठों ने भी केंद्र सरकार को आडे में लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने बताया।
हाथ से हाथ जोडो अभियान में आज छाया विधायक दीलिप लहरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जिला पंचायत सदस्य किरण यादव,महिला विंग सेपूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता खुटे,विनोद सिह,सरोज चौहान, अनुप पटेल, प्रदेश सचिव बिंदु जायसी,जिला महासचिव गणेशदत्त राजू तिवारी,आरती ठाकुर, आलो संतरा,वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारीगण पुतन दुबे,कमल डहरिया, लखन टंडन,, दिनेश शर्मा, बादल खुटे,लक्ष्मी यादव,अशोक पटेल, ओमप्रकाश पैकरा,उदय भार्गव,विजय नामदेव,पुष्पेंद्र राय, मीनकुमार,निखिल जायसवाल, विक्रम तिवारी, मोहन खांडेलवाल,गजपाल चंद्रसेन, सहित कांग्रेसी पदाधिकारिगण कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment