लिवर में खराबी होने पर आपके पैरों में दिखाई देते हैं ये संकेत - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, January 24, 2023

'आज का सेहत' 

 लिवर में खराबी होने पर आपके पैरों में दिखाई देते हैं ये संकेत

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





लिवर शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने से लेकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में लिवर सबसे अहम होता है। असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर से जुड़ी परेशानियां बहुत आम हैं। लिवर में खराबी होने पर इसके संकेत को पहचानकर सही कदम उठाने से आप गंभीर परेशानी से शिकार होने से बच सकते हैं। लिवर से जुड़ी परेशानियों को नजरअंदाज करने से आपकी जान भी जा सकती है। लिवर शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर एंजाइम के निर्माण और फैट को पचाने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। लेकिन खराब खानपान और असंतुलित जीवनशैली के कारण लिवर में खराबी आ सकती है। वैसे तो लिवर में खराबी आने पर आपके शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आपके पैरों में दिखने वाले कुछ लक्षण भी लिवर में खराबी का संकेत हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।


लिवर में खराबी होने पर आपके पैरों में दिखने वाले लक्षण - 

लिवर से जुड़ी परेशानी की शुरूआती स्टेज पर दिखने वाले लक्षण लगभग न के बराबर होते हैं। लेकिन जैसे ही शरीर में यह समस्या बढ़ने लगती है वैसे ही इसके लक्षण भी गंभीर होने लगते हैं। लिवर में खराबी आने पर पेट में दर्द, सूजन, अपच, भूख की कमी, स्किन का पीला पड़ना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन हाल ही में एक शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि लिवर में खराबी आने पर आपके पैरों में भी कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं, इन लक्षणों को नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।


आपके पैरों में दिखने वाले ये लक्षण भी लिवर में खराबी के संकेत हो सकते हैं-


1. पैरों में सूजन - 

पैरों में सूजन तो वैसे कई कारणों से हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब लिवर अपना काम सही ढंग से नही कर पाता है, तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। इन विषाक्त पदार्थों का निर्माण शरीर के निचले हिस्से में ज्यादा होता है, इस स्थिति को पेरीफेरल एडिमा भी कहा जाता है। इसकी वजह से आपके पैरों में गंभीर सूजन हो सकती है। लंबे समय से पैरों में सूजन की समस्या को भी लिवर में खराबी का संकेत माना जाता है।


2. पैरों में गंभीर दर्द - 

पैरों में दर्द की समस्या भी लिवर में खराबी के कारण हो सकता है। दरअसल शरीर के निचले हिस्से में विषाक्त पदार्थों के बढ़ने से आपको पेरीफेरल एडिमा की समस्या हो सकती है। इसके कारण आपको पैरों में तेज दर्द की समस्या हो सकती है।


3. पैर के तलवे में खुजली - 

पैर के तलवे में लंबे समय से खुजली होना भी लिवर में खराबी का लक्षण माना जाता है। लिवर में खराबी के कारण हेपेटाइटिस की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको हाथ और पैर के तलवों में खुजली की परेशानी बढ़ जाती है।


4. पैरों में सुन्नत - 

हेपेटाइटिस सी इन्फेक्शन के कारण आपको पैरों में सुन्नता, झुनझुनी जैसी परेशानियां हो सकती है। इस समस्या को पेरेस्टेसिया के नाम से भी जाना जाता है। लिवर में खराबी की समस्या के कारण आपकी तंत्रिकाओं में परेशानी हो सकती है, जिसके कारण झनझनाहट और सुन्नता की समस्या हो सकती है।


पैरों और तलवों में दिखने वाले ये लक्षण लिवर में खराबी के संकेत माने जाते हैं। लिवर को हेल्दी रखने के लिए आपको डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मौसमी फल और सब्जियों का सेवन लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, आप इन्हें डाइट में जरूर शामिल करें।



No comments:

Post a Comment