पेट की चर्बी और वजन कम करने के उपाय और नुस्खे - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, January 13, 2023

 'आज का सेहत' 

पेट की चर्बी और वजन कम करने के उपाय और नुस्खे

लेखक - 'मनितोष सरकार' (संपादक), बिल्हा। व्हाट्सएप नं. - 9009153712 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






आजकल पेट के चर्बी और मोटापे को लेकर लोग अक्सर परेशान रहते हैं। जिसने भी जो सुझाव देते हैं वह उसे आंख बंद कर मान लेते हैं। कई बार देखा जाता है कि मोटापे कम करने के लिए खाना पीना में कटौती करते हैं जो शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। आज हम 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में आपको पेट के चर्बी कम करने और मोटापे कम करने के लिए कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। इसे अपनाने से आपको जरूर लाभ होगा। आइए जानते हैं... 

 

रात का भोजन ऐसे करें - 

1. रात के भोजन में कंट्रोल रखें। रात्रि का भोजन भारी ना करे। कुछ लोग रात को भोजन करते ही सो जाते है, दोस्तों रात को डिनर करते ही सो जाने से खाया हुआ खाना ठीक से पचता नहीं और वो चर्बी के रूप में पेट में जमा होने लगता है। रात को सोने से 2 घंटे पहले भोजन करे, हमेशा हल्का भोजन ही करे और हो सके तो भोजन खाने के बाद कुछ देर वॉक पर जाये।


सुबह का नाश्ता - 

2. कुछ लोगों ने सुबह का नाश्ता कम अथवा नहीं करते हैं। सुबह का नाश्ता करना कभी ना छोड़े। हम अक्सर वजन घटाने के लिए डाइटिंग करने लगते है और खाना पीना छोड़ देते है, दोस्तों खाना पीना छोड़ देने से वजन कम नहीं होता बल्कि शरीर में कमजोरी आने लगती है। वजन कम करना हो या बढ़ाना हो सही समय पर सही भोजन लेना बहुत ज़रूरी है जिसमें पहला नियम ये है की सुबह का ब्रेकफास्ट पेट भर करे। खाली पेट नींबू का सेवन भी लाभदायक है। 


भोजन अच्छे से चबाकर खाएं - 

3. खाने को हमेशा चबा चबा कर खाए, कुछ लोग भोजन जल्दी में करते है जिससे खाना सीधे ही निगल जाते है और खाना पचने में समय अधिक लगता है। खाने को धीरे धीरे चबा कर खाना चाहिए जिससे मुंह में मौजूद एंजाइम पुरी तरह मिक्स हो सके और भोजन को पचने में समय अधिक ना लगे।


खुब पानी पीएं - 

4. हर रोज कम से कम 3 – 4 लीटर पानी पिए, भोजन करने के आधा घंटा पहले 1 गिलास पांनी भी अच्छा है। भोजन के तत्काल बाद पानी न पीए ऐसे में किए गए भोजन में पाचन रस पतला हो जाते हैं जिससे अनपचन की संभावना होती है। भोजन के करीब 40 मिनट बाद पानी पीने से लाभ मिलता है। अगर भोजन के दौरान पानी पीना एकदम जरूरी है तो बीच-बीच में एक-एक घुट गरम पानी ले सकते हैं। 


अंकुरित चीजें इस्तेमाल करें - 

5. अंकुरित की हुई मूँग दाल, काले चने और सोयाबीन दाल खाने से शरीर में ऊर्जा आती है और बॉडी को आवश्यक पोषक तत्व मिलते है। साथ ही शरीर में मौजूद चर्बी में कमी आएगी। 


मीठे का प्रयोग न करें - 

6. मीठे चीजों में कार्बोहाइड्रेट अधिक होती हैं जो मोटापे को बढ़ा देता है। मीठे खाने में कैलोरी अधिक होती है इसलिए जितना हो सके मीठा कम खाए। 


आलू और चावल कम करे - 

7. आलू और चावल में कार्बोहाइड्रेट अधिक होने के कारण इसका सेवन सिमित करें। इससे मोटापे बढ़ने की अधिक संभावना होती है। 


कसरत करें - 

8. मोटापा कम करने के लिए योगा और एक्सरसाइज करना ज़रूरी है, इससे बॉडी में जमा फैट बर्न होता है और खाना भी अच्छे से डाइजेस्ट होता है। एक्सरसाइज और योगा करने से बॉडी एक्टिव रहती है। साइकिलिंग करना, दौड़ लगाना, तैराकी करना, रस्सा कूद और लोंग वॉकिंग कुछ एक्सरसाइज है जिनसे शरीर की सभी मांसपेशियां एक्टिव हो जाती है।



No comments:

Post a Comment