31 जनवरी: जानें महीने के आखिरी दिन किन राशि के जातकों को आज मिलेगा सम्मान, पढ़े सभी राशियों का हाल... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, January 31, 2023

 


31 जनवरी: जानें महीने के आखिरी दिन किन राशि के जातकों को आज मिलेगा सम्मान, पढ़े सभी राशियों का हाल... 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 







मेष : 

इस राशि के जातकों की आज व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी रिश्तेदार आदि के कारण पारिवारिक तनाव मिलेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।


वृष : 

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सब तरह से लाभप्रद रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उस के फलस्वरुप मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से दिन के आनंद में भी अभिवृद्धि होगी।


मिथुन : 

इस राशि के जातकों का आज निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की मात्रा अधिक रहेगी। लेकिन बाद में परिवारजनों तथा भाई- बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएँगे।


कर्क : 

इस राशि के जातकों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। मध्याहन के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे।


सिंह : 

इस राशि के जातकों को आज अनुभव होगा कि उनका भाग्य उनका साथ नहीं दे रहा है। कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी लेकिन बाद में परिस्थिति में सुधार होगा। गृहस्थजीवन में भी आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा।


कन्या : 

इस राशि के जातकों को आज व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धनहानि होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखिएगा।


तुला : 

इस राशि के जातकों के लिए आज नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव होगा।


वृश्चिक : 

इस राशि के जातकों को आज उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।


धनु : 

इस राशि के जातक आज अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लासित और चेतनाशक्ति का आप में अभाव रहेगा।


मकर : 

इस राशि के जातकों के संबंधों में आज मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा।


कुंभ : 

इस राशि के जातकों पर आज ऊपरी अधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। अधिक भावुकता आप को अस्वस्थ बना सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। वाणी पर संयम बरतें। खान-पान में ध्यान रखिएगा।


मीन : 

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन हर प्रकार से लाभदायी है। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार- वृद्धि कर सकेंगे। उच्च अधिकारीगण आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।



No comments:

Post a Comment