भारत जोडो यात्रा के दूसरे चरण में 26 जनवरी से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी में हाथ से हाथ जोडो अभियान की ग्राम जोंधरा से शुरुआत..... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, January 27, 2023

 


भारत जोडो यात्रा के दूसरे चरण में 26 जनवरी से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी में हाथ से हाथ जोडो अभियान की ग्राम जोंधरा से शुरुआत.....

'गणेशदत्त राजू तिवारी', मस्तुरी 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






मस्तुरीः आज का दिन भारत के इतिहास का गौरवशाली दिन है और हाथ से हाथ जोडो अभियान के शुभारंभ के लिए 26 जनवरी के दिन से बेहतर क्या हो सकता है।26 जनवरी से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के ग्राम जोंधरा से हाथ से हाथ जोडो महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत हो गई है।आज ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के हाथ से हाथ जोडो की शुरूआत ध्वजारोहण के बाद महापुरुषों की छाया चित्रों में पूजा माल्यार्पण कर शूरूआत की गई।

विधानसभा सभा मस्तुरी के पूर्व छाया विधायक दीलीप लहरिया व मस्तुरी ब्लॉक के इस अभियान हाथ से हाथ जोडो के प्रभारी जिला पंचायत सभापति संदीप यादव की अगुवाई में ग्राम जोंधरा से इस अभियान की शुरू हुई।इस अवसर पर सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता साथ मौजूद रहे।

इस अभियान के तहत कांग्रेसी पदाधिकारियों, वरिष्ठों ने घर घर जाकर लोगों से भारत जोडो यात्रा के संदेश विचारधारा के बारे में बतालाया कि पिछले आठ साल से देश मोदी की सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग दुखी हैं और विपक्ष की आवाज को केंद्र सरकार अनसुना कर रहा है।इसलिए राहुल गांधी भारत जोडो यात्रा के माध्यम से लोगों से जुड रहे और इस दौरान मोदी सरकार के कार्यकाल में देश विरोधी निर्णय हुए उनके बारे मैं लोगों को बताया जा रहा है।

सभी कांग्रेसी वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने शब्दों से मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोगों को बतलाया कि मोदी सरकार 2करोड़ रोजगार दिए होते तो करोड़ों बेरोजगार को रोजगार आज तक मिल गए होते।जनता के साथ वादाखिलाफी की गई।

कांग्रेसीयों की आवाज को कहीं भी सुना नही जा रहा।संसद हो या विधानसभा हर जगह अनसुना किया जा रहा जिसके बाद यह यात्रा माननीय राहुल गांधी ने शुरुआत की यात्रा के दौरान लोगों  से चर्चाएं की।

पूर्व छाया विधायक दीलिप लहरिया ने बताया कि भाजपा सिर्फ एक जुमला पार्टी है जो लोगों को नए नए जुमले देती है और ठगने का काम करती रहती है,देश को प्रदेश को बेरोजगार,भ्रष्टाचार और मंहगाई में लादने का काम करत़े आ रहीं है ना तो युवाओं के पास रोजगार है और न ही गरीबों के पास कोई सुविधाएं हैं,देश में भ्रष्टाचार चरम पर है औऋ केंद्र की मोदी सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। छाया विधायक दीलिप लहरिया ने लोगों कोबूथ स्तर पर घर घर  जाकर बतालाया कि आज का दिन भारत के इतिहास का गौरवशाली दिन है और राहुल जी ने आज के दिन को चुना और हाथ से हाथ जोडो अभियान के लिए आज के दिन से बेहतर क्या ही सकता है हमें हाथ से हाथ जोडो अभियान को जनता का समर्थन मिलेगा ये हमें भरोसा है।

आज ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के वरिष्ठ पदाधिकारीयों जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने   जोंधरा से लेकर कुकुर्दीकला के हर बूथ के घरों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उसके बाद जनसभा को संबोधित किया।

आज की हाथ से हाथ जोडो अभियान में पूर्व मस्तुरी छाया विधायक दीलिप लहरिया, हाथ से हाथ जोडो अभियान के ब्लॉक प्रभारी जिला पंचायत सभापति संदीप यादव,जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,जिला पंचायत सदस्य किरण यादव,प्रदेश सचिव अशोक पटेल,कामगार कांग्रेस प्रदेश सचिव बिंदु जायसी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित पान्डेय, जोंधरा सरपंच उत्तरा रात्रे,पूर्व ब्लॉक महिला सुकृता खूटे,कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष संतोष दूबे,किसान ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सिहं,भूनेष धीरज,मल्हार न.पं एल्डरमै नवीन अग्रवाल,वरिष्ठ कांग्रेसी में कमल डहरिया, लखन टंडन, ब्रहमदेव सिह, विशंभर खुटे, वहिदा खां,फरिदाबेगम,आरती ठाकुर, आलो संतरा,लक्ष्मी भार्गव, रघुराज पान्डेय,लक्ष्मी यादव, सुभाष टंडन, विक्रम तिवारी,सहित कांग्रेसी महिलाओं सहित कांग्रेसी सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment