26 जनवरी से हाथ से हाथ जोडो अभियान की शुरुआत करेगी कांग्रेस......
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीः कांग्रेस की हाथ जोडो अभियान इस अभियान की शुरुआत 26जनवरी 2023 से होगी और 25 मार्च तक सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चलाया जायेगा।अभियान जिला स्तर पर उद्घाटन बैठक के साथ शुरू किया जायेगा
2 महिनों के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ लेबल तक जोन सेक्टर, बूथ लेबल तक क्षेत्रवासियों से संपर्क साधेंगे।हाथ जोडो अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, कामगार कांग्रेस, किसान कांग्रेस, पिछडा वर्ग अनुसूचित जनजाति एवं अन्य कांग्रेस प्रकोष्ठों के कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी, सदस्य सभी बूथों में जाकर घर घर भारत जोडो यात्रा के मूल संदेश को पहुंचाकर संपर्क करेंगे। इसमें समाज के सभी वर्गों को कांग्रेस से जोडने की कोशिश की जाऐगी।
इसके प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप आदि सभी स्तरों का इस्तेमाल किया जाऐगा।
No comments:
Post a Comment