छत्तीसगढ़ में अमित शाह की दौरा, कहा 2023 में नक्सलवाद मुक्त होगा छत्तीसगढ़ - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, January 7, 2023

 


छत्तीसगढ़ में अमित शाह की दौरा, कहा 2023 में नक्सलवाद मुक्त होगा छत्तीसगढ़ 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



रायपुर, 7 जनवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल, गृह मंत्री छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं श्रीराम के ससुराल छत्तीसगढ़ आया हूं। अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने राज्य के दर्जे की लड़ाई लड़ी है और कांग्रेस ने रोड़े अटकाने का कार्य किया है। यह तभी हुआ जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने। तब जाकर राज्य का यह सपना पूरा हुआ।


इसी सभा में गृह मंत्री ने कहा है कि कांग्रेस राज्य को लूट रही है। उन्होंने मौजूदा राज्य सरकार से सवाल किया कि आपने राज्य को क्या दिया है? गरीबी, बेरोजगारी, नक्सलवाद आपकी ही देन है। गृह मंत्री ने कहा कि (पूर्व सीएम) रमन सिंह चावल वाला बाबा हैं, मगर कांग्रेस सप्लाई छीन रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, चोरी और रेप के केस बढ़े हैं। सारे पेड़ काट कर आदिवासियों से घर छीन रहे हैं। कांग्रेस ने गरीबी दूर करने की जगह सूबे से गरीबों का सफाया कर दिया। भाजपा ने लोगों को वैक्सीन लगाकर लोगों को कोरोना से बचाया। 2024 से पहले हमारा देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।


गृह मंत्री ने यह भी कहा कि मोदी जी ने देश में डायरेक्ट मनी ट्रांसफर (DMF) के माध्यम से आदिवासियों को 64 हजार करोड़ दिए। छत्तीसगढ़ को विकास के लिए 9 हजार करोड़ से ज्यादा मिले, मगर इसका इस्तेमाल कांग्रेस नेताओं के विकास के लिए किया गया। उन्होंने खुद ने लिए ऑडी खरीदी। 2024 में भाजपा और 2023 में प्रदेश की सत्ता में आने की वजह से हमारा देश नक्सलवाद से मुक्त होगा।


आर्डर के लिए संपर्क करें - 9009153712 👆


No comments:

Post a Comment