पत्नी का गला काटते ही पति को आया हार्ट अटैक : अस्पताल में मौत - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, December 18, 2022

 


पत्नी का गला काटते ही पति को आया हार्ट अटैक : अस्पताल में मौत 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक पति ने धारदार हसिया से अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि पत्नी की हत्या के बाद पति को हार्ट अटैक आ गया। इससे उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दोनों जंगल गए हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार, कोसुमबूड़ा निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र ध्रुव अपनी पत्नी 25 वर्षीय रतनी बाई और डेढ़ साल के बेटे के साथ गांव में रहता था। वीरेंद्र घर का खर्चा चलाने के लिए रोजी मजदूरी करता था। उसकी पत्नी भी रोजी मजदूरी करती थी। 15 दिसंबर को भी दोनों मनरेगा में मजदूरी करने गए थे। वहां से मजदूरी करने के बाद दोनों गांव के ही जंगल में लकड़ी बीनने चले गए थे। दोनों ने अपने बच्चे को वीरेंद्र के माता-पिता के पास छोड़ दिया था। इसके बाद से दोनों जंगल से लौटे ही नहीं। देर रात तक उनका कुछ पता ही नहीं चला। इस बीच वीरेंद्र के माता-पिता ने इस बात की जानकारी गांव वालों को दी। तब अगले दिन 16 दिसंबर को गांव के लोग सुबह से ही जंगल में दोनों की तलाश करने लगे।


खून से लथपथ मिली लाश


बताया जा रहा है कि दोनों की तलाश के दौरान लोगों को वीरेंद्र एक पगडंडी के किनारे मिला। वह रो रहा था। काफी घबराया हुआ था। काफी बीमार लग रहा था। वह ठीक से बात नहीं कर पा रहा था। इसी वजह से उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रामीणों ने रतनी बाई की तलाश जारी रखी। इस बीच खून से लथपथ हालत में रतनी बाई की भी लाश मिली।


हार्ट अटैक से मौत


ग्रामीणों ने बताया कि जब वीरेंद्र को अस्पताल ले जाया जा रहा था। तब उसने रोते हुए बताया कि मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है। ये सुनकर लोग भी दंग रह गए। लेकिन फिर भी उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 16 दिसंबर की शाम इलाज के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि वीरेंद्र की मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई है। वहीं रतनी देवी की लाश मिलने के बाद परिजनों और लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।


मानसिक रूप से बीमार था पति


बता दें कि 17 दिसंबर को दोनों शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है, लेकिन ये पता नहीं चल सका कि युवक ने अपनी पत्नी को क्यों मारा। बताया जा रहा है कि युवक 12 साल से मानसिक रूप से बीमार था। इस बीच जब उसकी तबीयत ठीक हुई, तब 2020 में उसकी शादी कर दी गई थी। अब उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पूरी घटनाक्रम की जानकारी रविवार को सामने आ सकी है।



No comments:

Post a Comment