हॉस्टल की नाबालिक लड़की से बलात्कार, बच्चे जन्मने पर हुआ खुलासा, आरोपित गिरफ्तार
'हमसफर मित्र न्यूज'
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना गर्ल्स हॉस्टल में एक 14 साल की नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं इस रेप में शामिल साथ देने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की से जन्म दिए गए बच्चे की मौत हो गई थी। जिससे मामले का खुलासा हुआ है। दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई थी। इस मामले को महीनों तक दबाकर रखा गया था। संस्था और बाल संरक्षण इकाई ने गर्भधारण का मामला छुपाए रखा। बताया जाता है कि जून 2021 में लड़की से आरोपी ने रेप किया था। घटना के 5 महिने बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बता दें कि इस गर्ल्स हॉस्टल में करीब 100 नाबालिग लड़कियां रहती हैं।
.jpg)
No comments:
Post a Comment