धान खरीदी केंद्र में सेवा सहकारी समिति के संस्था प्रबंधक का निगरानी समिति के सदस्यों से हुआ दुर्व्यवहार.. - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, November 16, 2022

 


धान खरीदी केंद्र में सेवा सहकारी समिति के संस्था प्रबंधक का निगरानी समिति के सदस्यों से हुआ दुर्व्यवहार..

'गणेशदत्त राजू तिवारी' 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




मस्तुरीः वेदपरसदा धान खरीदी केंद्र में घोर लपरवाही देखने को मिला किसानों के सुगमतापूर्वक धान खरीदी के लिए ,किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए इसको लेकर सभी केंद्रों में बेहतर प्रबंध किए करने के साथ ही निगरानी समिति की व्यवस्था किया गया है।

इसी सिलसिले में ग्राम वेदपरसदा के धान खरीदी केंद्र के निगरानी समिति के सदस्य धान खरीदी केंद्र का निरिक्षण करने धान खरीदी केंद्र किसानों को किसी प्रकार से दिक्कत तो नही हो रही जानकारी लेने धान खरीदी केंद्र वेदपरसदा पहुंचे जहां सेवा सहकारी समिति के संस्था प्रबंधक कृष्णा सिह ने निगरानी समिति के सदस्य के साथ दबंगई करने लगा और अनर्गल बाते करने लगा जिसकी शिकायत निगरानी समिति ने ब्लॉक कांग्रेस किसान समिति के अध्यक्ष विनोद सिह से किया।

तत्काल किसान अध्यक्ष ने फोन के माध्यम से संस्था प्रबंधक कृष्णा सिह से बात किया तो संस्था प्रबंधन ने किसान अध्यक्ष विनोद सिंह से भी लापरवाही पूर्वक जवाब सवाल करने लगा।जिससे साफ जाहिर होता है कि धान खरीदी के संबंध में राज्य शासन द्वारा दिए गये दिशा निर्देश का खुल्ला उल्लंघन किया जा रहा।जिसके कारण किसानों को रोज धान खरीदी केंद्र में आकर परेशानी उठानी पड रही है।

जिससे किसान समिति अध्यक्ष विनोद सिंह ने अव्यवस्थाओं व लापरवाही पर गंभीर नाराजगी जताई और संस्था प्रबंधक कृष्णा सिह को तत्काल स्थानांतरित कर जिम्मेदार प्रबंधक को पदस्थ करने की मांग जिलाधीश को पत्र लिखकर मांग किया है।




No comments:

Post a Comment