चंद्र ग्रहण आज , इस समय से शुरू होगा सूतक काल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, November 8, 2022



 चंद्र ग्रहण आज , इस समय से शुरू होगा सूतक काल

'हमसफर मित्र न्यूज' 




चंद्रग्रहण को लेकर सूतक सुबह 9:36 बंजे लग जाएगा।

 चंद्रग्रहण कार्तिक सुदी पूर्णिमा मंगलवार को लगेगा। सूतक 9 घंटे पूर्व ही लग जाएगा।

चंद्रग्रहण को लेकर सूतक सुबह 9:36 बंजे लग जाएगा। सूतक 9 घंटे पूर्व ही लग जाता है। चंद्र उदय के हिसाब से संध्या 4:51 से 6:18 तक दिखेगा ।  यह चंद्रग्रहण ग्रस्तोदय होने के कारण इसके प्रारंभ के क्षण भारत में कहीं भी नहीं देख सकेंगे। ग्रहण का मध्य भी कुछ गिने-चुने स्थान पर ही दिखेगा लेकिन ग्रहण की समाप्ति भारत के सभी नगरों में देखी जा सकती है। चंद्र ग्रहण के बाद कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

 चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए। स्नान करने से ग्रहण का प्रभाव समाप्त हो जाता है। नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें।

ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान करें और फिर साफ-स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। ग्रहण की समाप्ति के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए। घर के मंदिर में भी गंगा जल का छिड़काव करें।

ग्रहण के बाद देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए। 

ग्रहण खत्म हो जाने के बाद गाय को रोटी जरूर खिलाएं। गाय को रोटी खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय को भोजन कराने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है। 



पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।



No comments:

Post a Comment