बड़ा हादसा : जलता हुआ रावण का पुतला लोगों की भीड़ पर गिरा, अफरा-तफरी के बाद ऐसा हुआ हालत - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, October 6, 2022

 


बड़ा हादसा : जलता हुआ रावण का पुतला लोगों की भीड़ पर गिरा, अफरा-तफरी के बाद ऐसा हुआ हालत 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


 


नई दिल्ली: दशहारे के मौके पर बुधवार को रावण दहन के दौरान हरियाणा के यमुमानगर में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां रावण दहन के दौरान रावण का पुतला लोगों की भीड़ के ऊपर गिर गया। गनीमत ये रही कि इसमें कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांसि रावण के पुतले के गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं।


दरअसल कई जगहों पर बारिश के होने की वजह से रावण का पुलता गिला हो गया और पुलते गल गए या टेढे हो गए। हरियाणा के यमुनानगर में रावण का पुतला लोगों पर गिर गया। यहां के मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में जब रावण के पुलते में आग लगाई गई, तो ज्यादा ऊंचाई होने के चलते पुतले का ढांचा टेढ़ा होने लगा।


जैसे ही रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले में आग लगाई गई, रावण का जलता हुआ पुतला अचानक लोगों की भीड़ के ऊपर गिर गया। रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी हुई थी। ऐसे में रावण के पुतले के गिरने से कई लोगों के घायल हो गए। जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्रार्थमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment