प्यार में पागल बहन ने भाई को उतारा मौत के घाट, कमरे में दफना दी लाश, ऐसे खुला राज - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, October 1, 2022



 प्यार में पागल बहन ने भाई को उतारा मौत के घाट, कमरे में दफना दी लाश, ऐसे खुला राज

'हमसफर मित्र न्यूज' 




एक लड़का- लड़की आपस में प्यार करते है तो वो शादी भी करना चाहते है। उनके कई सपने होते है, लेकिन जब घरवाले नही मानते तो वो कोई भी कदम उठाने के लिए तैयार हो जाते है, जिसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला झारखंड से सामने आया है, जहां एक लड़की ने प्यार के खातिर अपने भाई को ही मार दिया और उसके लाश को ऐसे ठिकाना लगाया कि किसी को ढ़ाई महीने तक कुछ पता नहीं चला। 



झारखंड के मामले ने सभी को किया हैरान 


हालांकि, अब पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है और मृतका का शव आरोपी बहन के कमरे से ही मिला है। इस घटना के बारे में जिसने सुना है वो यही जानना चाहता है की आखिरकार बहन ने ऐसा किया क्यों? तो बता दे इस कहानी की शुरुआत दो महीने पहले हुई थी, जब मृतक युवक को पता चला कि उसकी बहन का अफेयर एक मुस्लिम युवक से चल रहा है। उसने बहन को काफी समझाया। लेकिन लड़की मानने के लिए तैयार नहीं हुई। 


घर से जून महीने में गायब हुआ था युवक 


इसी के बाद युवक घर से रांची अपने मामा के घर जाने के लिए निकला था। वो करीब एक हफ्ता वहां रहा था , लेकिन फिर अचानक 30 जून 2022 को वो रहस्यमयी तरीके से कहीं गायब हो गया। जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई।  पुलिस ने भी छानबीन शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। युवक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ना प्यार का कोई एंगल सामने आया। 


वही, जब पुलिस को बाहर से कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने कॉल डिटेल्स निकाली जिसमे पता चला की युवक ने आखिरी बात अपनी बहन से की थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के बहन से पूछताछ की तो उसने सारा गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसका भाई उसे प्रेमी से अलग करना चाहता था, इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को कमरे में ठिकाने लगा दिया। लड़की के इस खुलासे से पुलिस भी हैरान है। उन्होंने ने कमरे को खोदकर शव बाहर निकाल लिए है। साथ ही लड़की और उसके प्रेमी को भी अरेस्ट कर लिया है।

No comments:

Post a Comment