जिले में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शानदार आगाज, तखतपुर में संसदीय सचिव श्रीमती सिंह ने किया शुभारंभ - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, October 6, 2022

 


जिले में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शानदार आगाज, तखतपुर में संसदीय सचिव श्रीमती सिंह ने किया शुभारंभ

पारम्परिक खेल प्रतियोगिताओं में लोग बढ़-चढ़कर ले रहें हिस्सा

'हमसफर मित्र न्यूज' 



बिलासपुर, 6 अक्टूबर 2022/छत्तीसगढ़ी पारम्परिक खेलों का महाकुंभ छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आज बिलासपुर जिला सहित पूरे राज्य में शानदार शुभांरभ हुआ। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार, लोक संस्कृति, लोक कला को बढ़ावा देने के बाद अब छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत की गई है। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने और खेलों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह आयोजन 6 अक्टूबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक पूरे राज्य में किया जा रहा है। तखतपुर नगर पालिका परिषद में संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत की। जिले के सभी ग्राम पंचायतों सहित नगरीय निकायों में पारम्परिक खेल गिल्ली डंडा, पिट्टूल, रस्साकसी, बाटी, फुगड़ी, भौंरा, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो जैसे 14 खेल विधाओं में बच्चें, युवा और बुजुर्ग भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रदेश में पहली बार इस तरह के खेलों का आयोजन होने से छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं और पुरूषों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जिले के लोगों से छत्तीसगढ़ियां ओलम्पिक में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की अपनी परम्परा एवं पहचान है। गांव-गांव में लोक खेलों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता से एक बार फिर पारम्परिक खेलों की पहचान बढ़ेगी। कलेक्टर ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में आयेाजित होने खेलों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में छत्तीसगढ़ के पारम्परिक 14 खेल विधाओं मेें प्रतियोगिताएं आयेाजित की जाएगी। इन खेल विधाओं में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, रस्साकसी, बाटी, फुगड़ी, भंवरा, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, संकली, लंबी कूद, गेड़ी दौड़, 100 मी दौड़ और बिल्लस शामिल है। प्रतियोगिता तीन वर्गाें में आयोजित की जा रही है। पहला 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष की आयु तक एवं तीसरा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक महिला और पुरूष दोनों वर्ग में शामिल हो सकते है। प्रतियोगिता पहले स्तर पर राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर होगी। दूसरे स्तर में 8 क्लब को मिलाकर एक जोन बनाया जाएगा। चयनित खिलाड़ी विकासखण्ड स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्द्धा में भाग लेंगे। इसके बाद जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता और प्रतिभागी दल को पुरस्कार राज्य युवा महोत्सव में दिया जाएगा।

6 अक्टूबर से 6 जनवरी तक चलेगा आयोजन -

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होंगे, वहीं जोन स्तर का आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक होगा। विकासखण्ड स्तर पर 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक आयोजन होगा। जिला स्तर पर 17 नवम्बर से 26 नवम्बर तक और संभाग स्तर पर आयोजन 5 दिसम्बर से 14 दिसम्बर के बीच होगा, वहीं राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का अंतिम चरण 28 दिसम्बर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक आयोजित होगा।


No comments:

Post a Comment