परम्परागत रूप से निकली माँ काली की झांकी, - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, October 7, 2022



परम्परागत रूप से निकली माँ काली की झांकी, 

महिषासुर वध के बाद जला रावण

'अमर तिवारी', बेमेतरा 

'हमसफर मित्र न्यूज' 







नवागढ़। बुधवार विजय दशमी पर नवागढ़ में प्रति वर्ष की तरह इस बार भी बड़े धूमधाम से दशहरा का पर्व मनाया गया।  नवागढ़ नगर में परम्परागत रूप से माँ काली की भव्य झांकी डॉ चौधरी के निवास से निकली। माता का  संसदीय सचिव गुरुदयाल  सिंह बंजारे जी विधायक एवं नगर के प्रधान विकास धर दीवान ने पूजन किया। जिसके पश्चात माँ काली का जीता जागता स्वरूप एक हाथ में खप्पड़ और दूसरे हाथ मे तलवार लिए महिषासुर से लड़ाई करते हुए,हनुमान,जामवंत सहित अन्य देव स्वरूपो व पुजारियों के साथ निकले। माँ महामाया मन्दिर में काली मां का पूजन किया गया,जिसके बाद मानाबंद तालाब के किनारे बरसते पानी की फुहारों के बीच महिसासुर वध का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 


ज्ञात हो कि दशहरे के रोज मानाबंद तालाब के किनारे काली माता और महिसासुर का भीषण युद्ध होता है,जो पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है। जिसे देखने हजारों की संख्या में दर्शक तालाब के चारों ओर इकट्ठे होते है। यद्ध के अंत मे माँ काली ने महिषासुर का वध किया,फिर पूरी टोली काली मां के जयकारों के साथ साधु चौरा एवं तालाब चक्कर लगाते हुए वापस हुई। वापसी के दौरान श्रद्धालुओं ने माँ काली का पैर स्पर्श कर आशीर्वाद लिया तो कई महिलाएँ माँ काली के रास्ते पर लेट गयी ताकि वे उनसे होकर गुजरे।



राममंदिर में भक्तों की भीड़


नवागढ़ के प्राचीन श्री राम कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भक्तों का कतार लगा रहा लोग दिन भर मंदिर में दर्शन को पहुंचते रहे। राममंदिर में विकास दीवान के साथ राजेन्द्र मिश्रा, बिहारी श्रीवास्तव,चन्द्रपाल साहू,मिन्टू बिसेन, गिरेन्द्र महिलांग,सुरेश निषाद, टिकम पूरी गोस्वामी, गोलू सिंहा,तातू यादव,पंचू यादव,गुनी रजक,तिहारी देवांगन,रामकुमार श्रीवास, शिव सोनकर,जुगरु साहू, धनीराम निर्मलकर, अवतार यादव, कुलेश्वर सिन्हा, तनु दीवान, कृष्णा ध्रुव, मिथलेश सोनकर,राजेश निषाद व अन्य ने पूजन किया।

No comments:

Post a Comment