भिलाई में दर्जनों छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला प्राचार्य गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, October 8, 2022

 


भिलाई में दर्जनों छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला प्राचार्य गिरफ्तार

'हमसफर मित्र न्यूज' 




भिलाई। सेंट जेवियर हायर सेकंडरी स्कूल शांति नगर के प्राचार्य को थाना सुपेला द्वारा धारा 354 तथा पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 15 से 20 छात्राएं अपने परिजनों के साथ सुपेला थाना पहुंचकर प्राचार्य के.आनंद कुमार पिता विलियम्स उम्र 37 वर्ष निवासी शांतिनगर भिलाई के खिलाफ  कई गंभीर आरोप लगाए। बताया जाता है कि सेंट जेवियर हायर सेकंडरी स्कूल शांति नगर के प्राचार्य के.आनंद कुमार द्वारा विगत तीन माह से छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की जा रही थी। प्राचार्य द्वारा छात्राओं को अपने केबिन में बुलाकर संवेदनशील अंगों के साथ छेड़छाड़ किया जाता था। छात्राओं के परिजनों को इसकी सूचना होने पर बड़ी संख्या में वे आज सुपेला थाना पहुंचकर प्राचार्य के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।  बताया जाता कि छात्राओं द्वारा इसकी शिकायत पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी से की गई थी। स्मृतिनगर के पार्षद मुकेश अग्रवाल, हिंदू जागरण मंच के अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सुपेला थाना पहुंचे हुए थे। आज जब बड़ी संख्या में लोग छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल  आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment