वरिष्ठ टीवी न्यूज़ पत्रकार सुखनंदन प्रसाद ने प्रारंभ किया किसान जनसंपर्क अभियान - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, October 7, 2022

 

वरिष्ठ टीवी न्यूज़ पत्रकार सुखनंदन प्रसाद ने प्रारंभ किया किसान जनसंपर्क अभियान

एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी:उपार्जन के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश; पत्रकारों की रहेगी सक्रियता

'हमसफर मित्र न्यूज' 



बिलासपुर बिल्हा वरिष्ठ टीवी न्यूज़ पत्रकार सुखनंदन प्रसाद ने किसान जनसंपर्क अभियान के दौरान किसानों से की बातचीत आसपास के गांवों में किसानों की काफी रुचि देखी गई जो कि वर्तमान सरकार के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित नजर आए छत्तीसगढ़ में धान की सरकारी खरीदी एक नवम्बर से शुरू होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि, धान उपार्जन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऐसा पहली बार होगा जब धान की खरीदी नवम्बर में शुरू होगी।

देर तक बरसात और पछेती प्रजाति के धान आने के इंतजार में सरकार हर साल एक दिसम्बर से ही धान की खरीदी शुरू करती रही है। हालांकि किसान हर बार इसको नवम्बर में ही शुरू करने की मांग उठाते रहे हैं। इस बार अच्छे मानसून की वजह से धान की फसल अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक पकने को तैयार है। ऐसे में किसानों की मांग तेज हुई है।

भूपेश बघेल की अगुवाई वाली सरकार किसानों की सरकार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान पुत्र हैं, किसानों के मुद्दे पर संवेदनशील हैं। एक नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करने की तैयारी हो रही है। अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले साल रिकॉर्ड धान खरीदी की गई थी,करीब 21 लाख 77 हजार 288 किसानों ने 98 लाख मीट्रिक टन धान बेचा था। इसके लिए उन्हें 20 हजार करोड़ रुपए का भुगतान हुआ था। सरकार ने इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया है।

No comments:

Post a Comment