धूमधाम से मनाया गया त्रिदेव का जन्मदिन
'मनितोष सरकार' (संपादक /संचालक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिल्हा। रविवार 4 सितंबर को बिल्हा के तीन घनिष्ठ व्यक्तियों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया है। जिसमें काफी लोग शामिल हुए थे। वह तीन व्यक्ति बिल्हा नगर के जाने माने लोग हैं जिसे त्रिदेव नाम दिया गया है और तीनों का जन्म 4 सितंबर को ही हुआ था। यह त्रिदेव सन्नी देवल, नसीरुद्दीन शाह और जैकी श्राफ नहीं है बल्कि बिल्हा नगर के जेपी तिवारी, गणेश नोनिया और रवि शर्मा हैं।
बिल्हा नगर के शनिचरी बाजार में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण में तीनों का जन्मदिन केक काटकर और पार्टी मनाकर भव्य रूप से मनाया गया है। जिसमें नगर के लगभग 100 लोगों से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिये है। पार्टी में कुछ वरीष्ट नागरिक एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
जेपी तिवारी का पुरा नाम जयप्रकाश तिवारी हैं और इनका जन्म 4 सितंबर 1979 मंगलवार के दिन हुआ था। जेपी तिवारी बिल्हा विधानसभा के प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया है और वर्तमान जनसेवा में कार्यरत हैं। इनके जन्मदिन में घर के सभी सदस्य एवं खास मित्रगण सुरेश एल्मा एवं उनके साथी, मनितोष सरकार, सोनू श्रीवास, कमल, मंगलू आदि लोग शामिल थे।
गणेश नोनिया नगर के एक जाने माने वकील हैं। उनका जन्म भी 4 सितंबर को हुआ है। एडवोकेट नोनिया के पार्टी में उनके खास मित्रगण कुश यादव, लाला यादव सहीत रामसप्ताह के तमाम लोग उपस्थित रहे।
रवि महाराज के नाम से प्रसिद्ध रवि शर्मा जिनका असली नाम रवि शंकर तिवारी हैं। रवि शर्मा का जन्म भी आज ही के दिन 4 सितंबर रविवार को हुआ था। और इस दिन भी रविवार था। रवि शर्मा के जन्मदिन भी आज बड़ी संख्या में चाहने वाले व्यक्तियों ने धूमधाम से मनाया। बता दें कि रवि महाराज नगर के पार्षद एवं राधा-कृष्ण मंदिर के मुख्य पूजारी है तथा जनसेवा से लिप्त होने के कारण नगर में उन्हें मान-सम्मान मिलती है।
मंदिर परिसर में भगवान के दर्शन कर त्रिदेवों ने एक साथ अपना-अपना जन्म दिन मनाया और भाईचारा का परिचय दिया है। जिसमें नगर के अधिकांश लोगों का प्रसंसा का विषय बना है।
बता दें कि 4 सितंबर को इन त्रिदेवों के अलावा अनेकों महान व्यक्तियों का जन्म हुआ था। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के अलावा क्रांतिकारी देशभक्त दादा साहब नौरजी एवं भूपेंद्र नाथ दत्त का भी जन्म इसी दिन हुआ था। फिल्मी गायक आदेश श्रीवास्तव एवं अभिनेता मोहन जोशी भी 4 सितंबर को जन्म लिया था। आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री तथा देश के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का भी जन्म इसी दिन हुआ था। साहित्यकारों में सियाराम शरण गुप्त और नंददुलारे बाजपेयी भी इसी दिन जन्म लिया था। भारतीय क्रिकेटर किरण शंकर मोरे एवं दक्षिण अफ्रीका के आलराउंडर लॉस क्लुंजनर का भी जन्म 4 सितंबर को हुए हैं।
अतः इतने महान हस्तियों के साथ इन त्रिदेव जेपी तिवारी, गणेश नोनिया और रवि शर्मा ने भी सौभाग्य प्राप्त कर 4 सितंबर को जन्म ग्रहण किया और इस दिन को यादगार के रूप में शामिल कर दिखाया। फिर अगले साल इसी दिन के इंतजार का प्रतिक्षा में रहेंगे इन त्रिदेवों को चाहने वाले।
No comments:
Post a Comment