मासिक राशिफल : जानिए सितंबर के महीने में आप कैसे बिताएंगे, पढ़े इस महीने का संपूर्ण राशिफल : - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, September 1, 2022

 


मासिक राशिफल : जानिए सितंबर के महीने में आप कैसे बिताएंगे, पढ़े इस महीने का संपूर्ण राशिफल :

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक /संचालक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 







मेष- 

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मामा पक्ष से परेशानी आएगी। किसी सामाजिक कार्यकर्ता से मुलाकात लाभ वाली रहेगी।



दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 19 अशुभ है। गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।


वृषभ- 

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक स्थिति में सुधार वाला रहेगा। व्यापार में शनै:-शनै: सफलता मिलती जाएगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता की धार्मिक यात्रा होगी। आपको सामाजिक संस्था से उच्च पद प्राप्त होगा। गुरुजन के लिए जीवन में कुछ करने के रास्ते खुलेंगे।


दिनांक 10, 19 शुभ हैं, 8 अशुभ है। राहु का जाप लाभप्रद रहेगा।


मिथुन- 

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में सफलता वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी, परंतु व्यापार अच्छा चलेगा। पिता को किसी सामाजिक संध्या से सम्मान प्राप्त होगा। कृषि भूमि के वृद्धि के योग बनते हैं। भाई को आर्थिक सहायता देना होगी। माता को चोट की आशंका है। ध्यान देना होगा।


दिनांक 13, 20 शुभ हैं, 5 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।


कर्क- 

कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता हासिल होगी। नौकरी में उन्नति होते-होते रुक सकती है। किसी अनजान व्यक्ति से संपर्क आपको नुकसान पहुंचा सकता है। माता को सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सफलता मिलेगी।


दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 13 अशुभ है। गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।



सिंह- 

सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा, परंतु नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता हासिल होगी। आपको विदेश से कार्य प्राप्त होंगे। आय के नए रास्ते खुलेंगे, प्रबल योग हैं। भाई को रोजगार प्राप्त होगा।


दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 10 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।


 कन्या- 

कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह पिता की परेशानी वाला हो सकता है। पिता को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशानी आएगी। व्यापार में सफलता मिलना प्रारंभ होगी। कृषि क्षेत्र में काम करने वाली संस्था से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी।


दिनांक 2, 20 शुभ हैं, 9 अशुभ है। राहु, शुक्र के जाप लाभप्रद रहेंगे।



तुला- 

तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। माता को स्वास्थ्य में आराम मिलेगा। व्यापार में मध्यम सफलता हासिल होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता हासिल होगी। किसी पुरानी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। पिता से मानसिक सुख प्राप्त होगा।


दिनांक 11, 29 शुभ हैं, 8 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।


वृश्चिक- 

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान के सुख वाला रहेगा। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। माता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में हानि हो सकती है लेकिन कृषि क्षेत्र में अच्छा लाभ होगा। नौकरी में साथियों के साथ बहुत अच्छा रहेगा। किसी मिलने वाले से साथ में व्यापार करने का प्रस्ताव आएगा, जो कि लाभ वाला हो सकता है।


दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 5 अशुभ है। शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।


धनु- 

धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में सफलता वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में परिवर्तन भी हो सकता है। कृषि क्षेत्र में परेशानी आएगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। घर में नए कार्य होंगे।


दिनांक 16, 29 शुभ हैं, 14 अशुभ है। राहु का जाप लाभप्रद रहेगा।


मकर- 

मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि में मध्यम सफलता हासिल होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से मतभेद जैसी स्थिति रहेगी। ससुराल पक्ष से परेशानी आएगी। पुराने मित्र से मानसिक तनाव मिलेगा। जीवनसाथी को रोजगार मिलेगा।


दिनांक 12, 21 शुभ हैं, 15 अशुभ है। रामरक्षा स्तोत्र लाभप्रद रहेगा।


कुंभ- 

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार में शनै:-शनै: सफलता हासिल होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता हासिल होगी। किसी नए स्थान से आमदनी होना प्रारंभ होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।


दिनांक 10, 19 शुभ हैं, 9 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।


मीन- 

मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह विदेश यात्रा वाला हो सकता है। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में उन्नति होगी व स्थान परिवर्तन होगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता हासिल होगी। पिता को धार्मिक संस्था से सम्मान प्राप्त होगा। किसी पुरातत्व सर्वेक्षण में शामिल होने के योग हैं। आपको आर्थिक परेशानी आएगी। शनै:-शनै: सफलता मिलती जाएगी। संतान के रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

No comments:

Post a Comment