कांग्रेस का बड़ा झटका : बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सीएम समेत गोवा कांग्रेस के 8 विधायक, मुख्यमंत्री सावंत बोले- अब शुरू होगी कांग्रेस छोड़ो यात्रा - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, September 14, 2022

 


कांग्रेस का बड़ा झटका : बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सीएम समेत गोवा कांग्रेस के 8 विधायक, मुख्यमंत्री सावंत बोले- अब शुरू होगी कांग्रेस छोड़ो यात्रा

'हमसफर मित्र न्यूज' 



 गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। गोवा में कांग्रेस के कद्दावर नेता दिगंबर कामत माइकल लोबो समेत आठ विधायक अपनी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।



पणजी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इसी बीच, गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक माइकल लोबो ने कहा कि हम पीएम मोदी और सीएम प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं। 'कांग्रेस छोडो, बीजेपी को जोड़ो।' वहीं, सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि अब कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरू होगी।


गोवा में कांग्रेस के कद्दावर नेता दिगंबर कामत , माइकल लोबो समेत आठ विधायक अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा ज्वाइन करने से पहले बागी विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात भी की है। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने इन आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया था।


ये 8 विधायक भाजपा में हुए शामिल


पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्स सिकेरा और रुडोल्फ फर्नांडिस।


गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक


बता दें कि 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में सत्ताधारी भाजपा के 20 विधायक हैं। वही, कांग्रेस के पास कुल 11 विधायक हैं। 8 विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस के अब राज्य में तीन विधायक रह जाएंगे।


2019 में भी कांग्रेस में पड़ी थी फूट


ये पहला मौका नहीं है जब गोवा कांग्रेस में फूट पड़ी है। इससे पहले, जुलाई 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। पाला बदलने वाले विधायकों में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर भी शामिल थे। हालांकि, 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कावलेकर समेत 6 बागी विधायकों को हार का सामना करना पड़ा था।

No comments:

Post a Comment