सावन के महीने में यह पांच पौधा लगाना होता है शुभ बदल सकती है आपकी किस्मत। - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

.com/img/a/
Sarkar Online Center

Breaking

  

Followers

Youtube

Monday, July 18, 2022

demo-image

 

IMG-20220718-WA0016

सावन के महीने में यह पांच पौधा लगाना होता है शुभ बदल सकती है आपकी किस्मत।

सावन में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है। 

'हमसफर मित्र न्यूज'



पूजा के दौरान चावल अर्पित करना शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाने के नियम प्रमुख माना जाता है। मान्यता यह है कि जो भी भक्त शिवलिंग पर कच्चे चावल अर्पित करता है उसे समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। लेकिन अक्षत चढ़ाते समय ध्यान रहे कि चावल के दाने टूटे हुए न हों। भक्तों को शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा, सफेद फूल, मोगरा, आक के फूल श्वेत और रक्त चंदन भस्म, श्वेत मदार, कनेर, बेला, गुलाब पुष्प, बेल फल, भांग चढ़ाने चाहिए और दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। पूजा के बाद सावन के सोमवार की व्रत कथा पढ़ने और सुनने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। इस दिन शिव पूजन और आरती करने के बाद भगवान शिव को भोग लगाएं और घर परिवार में बांटने के पश्चात स्वयं भी ग्रहण करें।

सावन के सोमवार में करें इन मंत्रों का जाप

सावन के सोमवार में शिव जी की पूजा करने से फल तो मिलता ही है, साथ ही पूजा के दौरान फलदायी मंत्रों का जाप करने का अलग महत्व है।

शिव पंचाक्षार मंत्र

भगवान शिव से संसार के कल्याण के लिए स्वयं पंचाक्षर मंत्र की रचना की जो है- ऊं नम: शिवाय । इन मंत्र का जाप रोजाना करने से हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाएगा।

महामृत्युंजय मंत्र

ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।

सावन के महीने में यह पांच पौधे लगाना होता है शुभ, बदल सकती है आपकी किस्मत

सावन का महीना ऐसा महीना माना जाता है जब पर्यावरण और किस्मत की दृष्टि से कई पौधे लगाए जाते हैं। कहा जाता है कि कई पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें लगाने से किस्मत मजबूत हो जाती है। तो आईए जानते हैं उन पौधो के बारे में जिनका कनेक्शन आपकी किस्मत से जुड़ा हुआ है।

 भगवान शिव का सावन का महीना शुरू हो गया है। सच्चे मन और भक्ति के साथ भगवान की पूजा करने से शिव-शक्ति का आशीर्वाद आसानी से पाया जा सकता है। कहते हैं कि सावन के महीने में होने वाली बारिश में किस्मत मजबूत करने की ताकत होती है। सावन का महीना ऐसा महीना माना जाता है जब पर्यावरण और किस्मत की दृष्टि से कई पौधे लगाए जाते हैं। कहा जाता है कि कई पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें लगाने से किस्मत मजबूत हो जाती है। तो आईए जानते हैं उन पौधो के बारे में जिनका कनेक्शन आपकी किस्मत से जुड़ा हुआ है।

तुलसी

कहा जाता है कि सावन के महीने में घर के बीच में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। हालांकि तुलसी का पौधा कार्तिक के महीने में लगाना भी शुभ होता है, लेकिन सावन के महीने में लगाने से इसके बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। विवाहित जीवन की बेहतरी, सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए तुलसी का पौधा लगाने का साथ-साथ उसकी पूजा भी की जानी चाहिए। तुलसी के पौधे को जल चढ़ाकर घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें। सुबह-सुबह तुलसी के पत्ते खाने से बुद्धि और वाणी भी तेज होती है।

अनार का पौधा

सावन के महीने में रात के समय घर के मुख्य द्वार पर या घर के सामने अनार का पौधा लगाना शुभ होता है। अनार पौधा लगाने से न सिर्फ घर का वातावरण अच्छा होता है बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाती है। घर के सामने अनार का पौधा लगाने से घर में तंत्र-मंत्र के कार्यों का कोई असर नहीं होता। कहा जाता है कि यदि अनार के फूल को शहद में डुबोकर बहते पानी में विसर्जित किया जाए तो जीवन के भारी कष्ट भी दूर हो जाते हैं।

शमी का पौधा

कहा जाता है कि यदि सावन के महीने में शनिवार के दिन शमी का पौधा लगाया जाए तो उससे सुख-समृद्धि पाई जा सकती है। शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार पर बायीं ओर लगाना शुभ होता है। तेल का दीपक जला कर शमी के पौधे की पूजा की जानी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से शनि से संबंधित सभी तकलीफें कम की जा सकती है। ऐसा करने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

पीपल का पौधा

सावन के महीने में किसी भी दिन पीपल का पौधा लगाया जा सकता है, लेकिन गुरुवार के दिन यह पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। पीपल का पौधा कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। पीपल का पौधा हमेशा पार्क या सडक़ के किनारे लगाया जाता है। पीपल की जड़ में जल देने से बच्चों से संबंधित समस्याओं से भी निजात पाया जा सकता है।

केले का पेड़

एकादशी पर या गुरुवार के दिन घर के पीछे या छत के पीछे केले का पेड़ लगाना शुभ होता है। कहते हैं कि केले का पौधा कभी भी सामने की ओर नहीं लगाना चाहिए। विवाहित जीवन में आई समस्याओं को दूर करने के लिए केले के पौधे में रोजाना पानी डालना चाहिए। पीले धागे में बंधे केले की जड़ पहनने से विवाह की संभावनाएं बनती हैं। इसके साथ ही कुंडली में बृहस्पति इसके कारण मजबूत होता है।

पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।

No comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *