20 जुलाई 2022 बुधवार का सम्पूर्ण राशिफल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, July 20, 2022

 


20 जुलाई 2022 बुधवार का सम्पूर्ण राशिफल 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 







मेष :

आज का दिन आपके लिए शुभ है लेकिन आपको आपकी कार्यशिलता को और बढ़ाना होगा। आज रणनीति से निर्णय लेने का दिन है। बोलने से पहले एक बार विचार जरूर करें।

लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6


वृषभ :

आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है। अपने पर काबू रखें। आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। असुरक्षा से बाहर निकलें।

लकी कलर: क्रीम, लकी नंबर : 3


मिथुन :

आज आपकी शारीरिक रूप से बीमारी की चपेट में आसकते है सतर्क रहे। अपने से अच्छा व्यवहार करें। अपनी गलतियों को याद करना आपके लिए तकलीफदायक होगा।

लकी कलर : नेवी ब्लू, लकी नंबर : 3

 

कर्क :

आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है। रिलेशनशिप किसी और की वजह से बिगड़ सकता है।

लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 6


सिंह :

आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आईडिया और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे। विचारों में चंचलता की वजह से किसी एक बात पर ध्यान देना मुश्किल होगा।

लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4


कन्या :

आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय में हड़बड़ी न करें।

लकी कलर: फिरोजी, लकी नंबर: 7


तुला :

आज आप अपने कार्य निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे।

लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1


 वृश्चिक :

आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपके निर्णय मान जाएंगे।

लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2


धनु :

आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4


मकर :

काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योकि यह आपके सफलता के नए द्वारा खुलने के संकेत हैं।

लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2


कुंभ :

टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा।आपके द्वारा बनाई हुई हर योजना में कुछ ना कुछ तकलीफ आपको हो सकती है।

लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1


मीन :

असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें।

लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5



HAPPY BIRTHDAY 20 जुलाई :

* फिल्म अभिनेत्री जुही बब्बर का जन्म आज ही के दिन 1979 शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था।

इनकी पहली फिल्म 'काश आप हमारे होते' वर्ष 2003 में रिलीज हुई थी। इन्होंने टीवी धारावाहिक 'घर की बात है' में भी अभिनय किए हैं। वर्तमान अभिनय के साथ-साथ निर्देशक का भी काम कर रही हैं। 


No comments:

Post a Comment