गुप्त नवरात्रि तिथि और शुभ मुहूर्त - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, June 30, 2022

 [धर्म कर्म] 

गुप्त नवरात्रि तिथि और शुभ मुहूर्त 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि आज यानि 30 जून को शुरू हो रही है और यह 8 जुलाई तक रहेगी. 30 जून को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा.


कलश स्थापना का शुभ समय

गुप्त नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए शुभ मूहुर्त 30 जून को प्रात: 5 बजकर 26 मिनट से लेकर 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. इस समय के बीच में ही कलश की स्थापना करना शुभ होगा.

आज का पंचांग, 30 जून 2022: आज है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

गुप्त नवरात्रि 2022: आज है गुप्त नवरात्रि, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

गुप्त नवरात्रि की पूजा विधि

आषाढ़ माह में आने वाली गुप्त नवरात्रि के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें.

इसके बाद मंदिर में साफ-सफाई करने के बाद चौकी ​पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना करें.

मूर्ति स्थापना करने के बाद माता को लाल चुनरी चढ़ाएं और कलश की स्थापना के लिए मिट्टी के बर्तन मिट्टी और जौ के बीज डालें.

इसके बाद उस बर्तन के ऊपर कलश रखें. इस कलश में गंगाजल अवश्य मिलाएं. फिर कलश के ऊपर आम की ​पत्तियां रख दें और उस पर नारियल रख दें. ध्यान रखें नारियल पर लाल रंग का कपड़ा या चुनरी जरूर लपेटें.

कलश स्थापना के बाद मां दुर्गा का पूजन करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.

गुप्त नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा का विधि-विधान से पूजन करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

नोटः यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं।


 *पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार* *जिलाध्यक्ष* 
 *विश्व ब्राह्मण महापरिषद* *बिलासपुर छ.ग.* *9098571220/9977701809*

No comments:

Post a Comment