कांग्रेस ने मस्तुरी विधानसभा में केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन प्रदर्शन किया - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, June 28, 2022

 

कांग्रेस ने मस्तुरी विधानसभा में केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन प्रदर्शन किया

'गणेशदत्त राजू तिवारी' 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


मस्तुरीःविधानसभा मस्तुरी के जोंधरा चौक में केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस के लोगों ने आज यहां सत्याग्रह आंदोलन किया। मस्तुरी विधानसभा के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मस्तुरी व सीपत ब्लॉक क्षेत्र के आये कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के इस राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत सत्याग्रह आन्दोलन में शिरकत की। मस्तुरी के जोंधरा चौंक में  सत्याग्रह आंदोलन पर बैठने से पहले पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि कांग्रेस देश के युवाओं की भावना को समझती है।

केन्द्र की मोदी सरकार ने देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है । अग्निपथ योजना में भले ही सरकार के दबाव में सेना की सहमति हो लेकिन यह तीनों सेना के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि न ही इस योजना में बेरोजगारों के भविष्य की स्थाई रोजगार की गारंटी है। इसलिये कांग्रेस, युवाओं के विरोध को केन्द्र सरकार तक सत्याग्रह के माध्यम से पहुंचा रही है।

अग्नि पथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह में शामिल मस्तुरी विधानसभा के सभी बडे दिग्गज नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर अग्नि पथ योजना को वापस लिए जाने की मांग के साथ केंद्र सरकार के विरोध में मस्तुरी विधानसभा के जोंधरा चौक में सोमवार को 11:00बजे से2:00 तक सत्याग्रह आंदोलन में शिरकत किया और लोंगो को बताया कि धीरे धीरे केंद्र सरकार पब्लिक सेक्टर को प्राईवेट सेक्टर करने जा रही है। सेना में भर्ती की नई अग्निपथ योजना के पीछे केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की मंशा है।यह योजना देश में सरकारी नौकरी की ईच्छा रखने वालों के साथ धोखा है छलावा है।

अग्निपथ योजना युवाओं के साथ विश्वासघात है।अग्निपथ के नाम पर केंद्र सरकार देश की सुरक्षा और नौजवानों के भविष्य और सपनों के साथ खिलवाड़ कर रही है।मोदी सरकार की अन्य योजना है इसका सबसे बडा चिंता का पक्ष हैकि यह देश की सुरक्षा और नौजवानों से खिलवाड़ करने वाली योजना है।

हम सभी मिलकर केंद्र सरकार मोदी की इस अग्निपथ योजना का विरोध करते हैं, और अग्निपथ योजना को वापस लिए जाने की मांग के साथ केन्द्र सरकार का विरोध करते हैं।

आज इस आंदोलन में मस्तुरी विधानसभा के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया के साथ वर्तमान मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय सीपत ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कौशल पान्डेय, विरेन्द्र शर्मा, शंकर यादव,संतोष दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, अ.ज.प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार अंचल, जिला पदाधिकारी में जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,मनोहर कुर्रे दुबे सिह कश्यप,जयंत मनहर, जिलाउपाध्यक्ष अमित पान्डेय, जिला सचिव टाकेश्वर पाटले, जिला शहर महामंत्री चित्रकांत श्रीवास,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अशोक राजवाल, लोकसभा आईटीसेल अध्यक्ष रूपेश रोहिदास,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमोद जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी अखिलेश दुबे,जिला महिला अध्यक्ष सिमा घृतेश, ब्लॉक महिला अध्यक्ष करूणा डुगडुग,जिला पंचायत सदस्य संतोष किरण यादव,प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिंदु जायसी, पूर्व ब्लॉक महिला अध्यक्ष सुकृता बादल खुटे, वरिष्ठ कांंग्रेसी जी एस जौहर,लखन टंडन ,विनोद सृष्टि,जान फ्रिमेन,ब्लॉक महामंत्री मे डाक्टर आर के वर्मा, लक्ष्मी भार्गव, पुतन दुबे,अफजल शेख,विजय नामदेव,सरपंच महमदअनिल निषाद,जनपद से दामोदर कांत,देवेन्द्र कृषणन, अरविंद लहरिया पिन्टू टंडन,केशव साहू सरपंच, मनसाराम मीरि,सुभाष टंडन, नेत्र टंडन सहित मस्तुरी विधानसभा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ सहित क्षेत्र के सभी कांंग्रेसी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment