स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय चकरभाठा में विश्व योग दिवस मनाया गया। - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, June 21, 2022

 

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय चकरभाठा में विश्व योग दिवस मनाया गया।

'गणेशदत्त राजू तिवारी' 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



आज दिनांक 21 जून 2022 को विश्व योग दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाठा में सुबह 6:30 बजे से योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से योगाचार्य डॉक्टर संतोष तिवारी वरिष्ठ व्याख्याता द्वारा योग की विभिन्न मुद्राएं बताई गई इसके साथ ही साथ योग से होने वाले लाभ, योगासन की विभिन्न मुद्राएं का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष परदेसी ध्रुवंशी सहित पार्षद गण एवं गणमान्य नागरिक विशेष रुप से उपस्थित थे। सभी बच्चे विशेष रूचि रखते हुए पहुंचे थे एवं सभी बच्चों शिक्षकों के गणमान्य नागरिकों ने 1 घंटे योगाभ्यास किया। अंत में डॉ संतोष तिवारी जी द्वारा शिवोहम शिवोहम भजन से योगाभ्यास का अंत किया गया एवं शांति पाठ कराया गया। पूरे कार्यक्रम के लिए विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती रीना राहा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशुतोष पाण्डेय,गार्गी सेन पात्रा, गरिमा शहानी, श्वेता बिबे, सविता राय, नेमाश्री गुप्ता, सतीश तिवारी, वेद प्रकाश साहू, आकांक्षा मिश्रा, मयूरिका पांडे रिचा ताम्रकार रुचि द्विवेदी, माधुरी साहू माधुरी कश्यप, मीनाक्षी शर्मा आशा देवांगन, शैलेश पातूरवार, वीणा बजाज, मोनिका वर्मा, ज्योत्सना महंत, आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment