दिन भर में कई किलो खाना खा जाता यह शख्स, खाना बनाने के लिए रखना पड़ा दो पत्नी - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, June 10, 2022

 

दिन भर में कई किलो खाना खा जाता यह शख्स, खाना बनाने के लिए रखना पड़ा दो पत्नी 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



सोशल मीडिया के सहारे कब कौन रातों रात सुर्खियां बटोरने लगे यह किसी को नहीं पता। सोशल मीडिया के ज़रिए ही नालंदा का छात्र सोनू कुमार सुर्खियों में बना। रोहतास में ईंट भट्टे पर काम करने वाला युवक राकेश गाना गाते हुए चर्चा में आया ये भी सोशल मीडिया की ही देन है। वहीं अब बिहार के कटिहार से एक ऐसी खबर आई है जो कि सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल मनसाही प्रखंड क्षेत्र के जयनगर गांव के रफ़ीक को अपने मोटापे की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। यहां तक कि उन्हें माटोपे की वजह से बिहार के अदनान सामी भी लोग बुलाने लगे हैं। 


दिन भर में चट कर जाता है कई किलो राशन

रफ़ीक अदनान इन दिनों अपने मोटापे को लेकर चर्चा में है। ग़ौरतलब है कि वह खाने का इतना ज्यादा शौकीन है कि दिन भर में 3 किलो चावल, 3 किलो आटे से बनी चपाती, कई किलो मीट और दिन भर में 3 लीटर दूध भी पी जाता है। रफ़ीक के पड़ोसी सुलेमान ने बताया कि एक देग भात बनता है तो सारा रफ़ीक ही खा जाता है। थोड़ा बहुत बचे तो उसकी पत्नियां खाती हैं। 4 दिनों में एक बोरा चावल चट कर जाता है। पड़ोस में समारोह में जी भरकर खाना खाता है। एक लफ्ज़ में कहे तो रफ़ीक खाना खाने के लिए ही जाना जाता है। रफ़ीक अदनान ने दो शादियां की हैं, उनकी दोनों बीवी खाना बनाते-बनाते परेशान हो जाती हैं। दो विवाह होने के बाद भी रफ़ीक को संतान का सुख नहीं मिल पाया है।


'मोटापा जानलेवा है, इलाज की सख़्त ज़रूरत'

मनसाही प्रखंड का रहने वाला रफीक अपने मोटापे की वजह से काफ़ी परेशान है। दो शादी होने के बावजूद उसके पिता बनने के सपने अधूरे हैं। वही सदर असपताल के डॉक्टर के मृणाल रंजन ने बताया कि यह एक तरह की बीमारी है जिसमें लोग अधिक भोजन करते हैं। जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आ पाएगा। हारमोनिक्स प्रॉब्लम भी संतान सुख से वंचित होने का कारण हो सकता है। जांच करने के बाद ही असल कारण समझ में आएगा। डॉक्टर मृणाल रंजन ने कहा कि रफ़ीक अदनान को चिकित्सीय सलाह और इलाज की सख्त ज़रूरत क्योकि इसका मोटापा जानलेवा है।


200 किलो से भी ज़्यादा है वज़न
खाना बनाते-बनाते पत्नियां हो जाती हैं परेशान

आपको बता दें कि अपने शरीर और अत्यधिक भोजन की वजह से कटिहार के मनसाही प्रखंड क्षेत्र में रफ़ीक अदनान शामी के नाम से चर्चित हो चुका है। 30 वर्षीय रफीक का वज़न हैरतअंगेज़ तरीके से 200 किलो से भी पार चुका है। रफ़ीक के पड़ोसी की बताते हैं कि पहले इसका वजन थोडा कम था। लेकिन भोजन अधिक खाने की वजह से वज़न में इज़ाफ़ा होता जा रहा है। रफीक अकेले ही कई लोगो का खाना चट कर जाता है। रफीक की दोनों पत्नी मिलकर इसके लिए खाना बनाते-बनाते परेशान रहती है।

No comments:

Post a Comment