चने के दाल में हैं सेहत का राज, जानिए चने की सेवन से हमें क्या है फायदा - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, June 23, 2022

 ['आज का सेहत'] 



चने के दाल में हैं सेहत का राज, जानिए चने की सेवन से हमें क्या है फायदा 

लेखक -' मनितोष सरकार ' (संपादक) 

' हमसफर मित्र न्यूज '







भारत में चने का उत्पादन बहुत होता है। हम चने को तरह-तरह से इस्तेमाल करते हैं। कच्चा चना, भुना चना, चने के दाल, चने के बेसन हम बखूबी से इस्तेमाल करते हैं। पर चने के फायदे के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। आइए आज हम 'हमसफर मित्र न्यूज' में जानते हैं चने के फायदे के बारे में कुछ जानकारी... 


चने की दाल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। यह खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही फायदेमंद भी होती है और लगभग सभी घरों में इसका प्रयोग भी किया जाता है। 100 ग्राम चना दाल में 33000 कैलोरी ,11 ग्राम फाइबर और भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। चने की दाल खाने से कई तरह की समस्याएं दूर होती है।चलिए जानते है कैसे…


 डायबिटीज : 

डायबिटीज से ग्रसित व्यक्ति के लिए चने की दाल अति उत्तम होती है। चने की दाल में ग्लाइसमिक इंडेक्स होता है, जो डाइबिटीज पर नियंत्रण रखता है। साथ ही रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है और शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को भी कम करने में मदद करता है। जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। 

 

फाइबर की मात्रा अधिक होती है : 

चना दाल में फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है, चने की दाल के सेवन से कई रोग ठीक हो जाते हैं। चना दाल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉ़ल कम होता है, जिससे हृदय रोग की जोखिम नहीं होता है। जिस किसी को कब्ज की शिकायत हो वह बखुबी से चने के दाल सेवन कर सकते हैं, यह पेट को साफ रखता है जिससे पेट संबंधित रोग दूर होते हैं। 


आयरन की कमी पूरी करती हैं :

जिस किसी को खुन की कमी होती है उनके लिए चना दाल अति उत्तम है। आयरन की कमी होने पर चने की दाल का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद फास्फोरस और आयरन नई रक्त कोशिकाओं को बनाने में सहायक होते है।


पीलिया में फायदा : 

लीवर संबंधित रोग जैसे पीलिए में चने की दाल का सेवन काफी लाभदायक होता है। 100 ग्राम चने की दाल को 2 गिलास पानी में डाल कर कुछ घंटो के लिए भिगोकर रख दीजिए। अब दाल से पानी अलग करके दाल में 100 ग्राम गुड़ मिलाकर सेवन कीजिए। इससे कुछ दिनों में लीवर दुरूस्त कर पेट संबंधित सारे रोग दूर होंगे।

No comments:

Post a Comment