पूर्वी मंडल भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस।।।।
बिलासपुर पूर्वी मंडल भाजपा ने आज सिंधु भवन तोरवा में स्थापना दिवस मनाया एवं रैली निकाली।
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिलासपुर । बिलासपुर पूर्वी मंडल भाजपा ने आज सिंधु भवन तोरवा में स्थापना दिवस मनाया एवं रैली निकाली। इस अवसर पर जॉन प्रभारी उदय मजूमदार ने भाजपा के स्थापना दिवस पर सारगर्भित उद्बोधन किया एवं समस्त कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर संगठन के आगामी कार्यक्रम में लग जाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष निम्मा जिवनानी , मंडल महामंत्री शेखर पाल मंडल महामंत्री बल्लभ राव विशेष रूप से उपस्थित थे। स्थापना दिवस के अवसर पर भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर नारे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जयश्री चौकसे , व्यापारी प्रकोष्ठ के सुब्रत दत्ता , पार्षद मोती गंगवानी जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक पल्लव धर , पिछड़ा वर्ग नेता उमेश यादव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी यादव मंडल उपाध्यक्ष दिनेश देवांगन, विक्की प्रधान युवा मोर्चा मंडल महामंत्री मनु बाजपेई उपाध्यक्ष अभिषेक प्रभाकर , विक्की रजक देवासी दत्ता बंटी शर्मा , प्रेमलता साहू , द्रोपती यादव, जोहरा यादव, पूनम सिंह , सीमा टेकवानी , सुनीता तिवारी , पूजा इंगोले , अर्चना मालेवार , प्रभा तिवारी , चंचल कुशवाहा , उमा अग्रवाल , नीता श्रीवास्तव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।।।।
No comments:
Post a Comment