🇨🇮चकरभाठा में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न 🇨🇮 - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, April 4, 2022

 🌷🌷अँगना मा शिक्षा🌷🌷

🇨🇮चकरभाठा में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न 🇨🇮

'हमसफर मित्र न्यूज' 


चकरभाठा । संकुल क्लब चकरभाठा केम्प में आज दिनाँक 04/04/2022 को संकुल केंद्र - बालक चकरभाठा, सारधा एवम कन्या चकरभाठा के संयुक्त तत्वावधान में अँगना मा शिक्षा (माता उन्मुखी करण) सह बाल मेला का आयोजन किया गया।

                कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय बालक उच्च्तर माध्यमिक शाला चकरभाठा की प्राचार्या श्रीमती रीना राहा रही। विशिष्ट अतिथि श्री विनोद कुमार कौशिक वरिष्ठ व्याख्याता शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक शाला  चकरभाठा रहे।

  प्रशिक्षण सह कार्यशाला का दायित्वनिर्वहन श्रीमती डिण्डेश्वरी यादव एवम देवयानी शर्मा मास्टर ट्रेनर विकास खंड बिल्हा द्वारा किया गया।

9 कार्नर बनाकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सिखाने के विभिन्न प्रकारों पर विस्तार से डाला गया एवम विभिन्न शालाओं से आये हुए शिक्षिकाओं , शिक्षकों  एवम माताओं को प्रशिक्षित किया गया 

 पश्चात स्मार्ट माता का चयन किया गया।

जिसमे क्रमशः संकुल केंद्र सारधा से श्रीमती जाह्नवी यादव, बालक चकरभाठा से श्रीमती हेमलता एवम संकुल केंद्र कन्या चकरभाठा से श्रीमती रंजीता धुरी का स्मार्ट माता के रूप में चयन किया गया।

कार्यक्रम को सरस् एवम संगीत मय बनाने में श्री राजकुमार वर्मा  श्री तुलसी राम जगत एवमश्रीमती सरिता वर्मा जी का विशेष योगदान रहा।

              कार्यक्रम के आयोजक संकुल शैक्षिक समन्वयक त्रय श्री राजेश कुमार कौशिक, श्री पन्ना लाल कौशिक एवम श्री राजकुमार वर्मा  रहे।

मंच संचालन श्री संजय दीक्षित ने किया एवम आभार प्रदर्शन तीनो संकुल के शैक्षिक समन्वयक गण किये।

स्वल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।


No comments:

Post a Comment