दो बाइक के टक्कर से पति-पत्नी सहित तीन गंभीर रूप से घायल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, April 27, 2022

 

दो बाइक के टक्कर से पति-पत्नी सहित तीन गंभीर रूप से घायल 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के मटियारी में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सीपत क्षेत्र के जांजी में रहने वाले जनार्दन सिंह ठाकुर सीपत एनटीपीसी में काम करते हैं। शनिवार की दोपहर वे परिचित की बरात में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया।


फोन करने वाले ने बताया कि मटियारी के बेलतरा मोड़ के पास दो बाइक में टक्कर हो गई है। एक बाइक में सवार पति-पत्नी घायल हैं। उनके मोबाइल से मिले नंबर के आधार उन्हें काल किया गया है। इस पर जनार्दन बेलतरा मोड़ के पास पहुंचे। वहां पर उनका चचेरा भाई संतोष सिहं और बहू सब्या सिंह घायल अवस्था में पड़े थेे। दूसरी बाइक सवार युवक की स्थिति भी गंभीर थी। उन्होंने घटना की जानकारी स्वजन को देकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के बाद उन्होंने घटना की शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment