आज का राशिफल 4 अप्रैल 2022: मेष वाले गलत संगत से बचें, वृष वाले ले सकते हैं गलत निर्णय
प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
4 अप्रैल, सोमवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। नवरात्रि का तीसरा दिन होने से इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। सोमवार को सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा जो दोपहर 2.28 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।
सोमवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से चर और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। सोमवार की रात लगभग 9 बजे चंद्रमा मेष राशि निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, मंगल और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। जानिए 'हमसफर मित्र न्यूज' में कैसे बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल :
बिजनेस के लिए कोई नई योजना बनाएंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवारिक समस्या का हल होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। नींद न आने से बैचेनी रहेगी। किसी गलत आदत का शिकार हो सकते हैं। दोस्तों की बुरी संगत से बचें।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर अनाज डालें।
वृषभ राशिफल :
संतान के विवाह संबंधी शुभ काम हो सकते हैं। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जाएगा। कोई ईनाम मिल सकता है। वाहन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस को लेकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। पेट दर्द से परेशान रहेंगे।
उपाय- भगवान कालभैरव को दहीबड़े का भोग लगाएं।
मिथुन राशिफल :
पैसा कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। संतान से सुख मिलेगा। हेल्थ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कानूनी मामलों में हार का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
कर्क राशिफल :
सुखद यात्रा हो सकती है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। लोगों को आपसे उम्मीदें रहेंगी और आप उसमें खरे भी उतरेंगे। कोई बनता हुआ काम रूक सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से विवाद हो सकता है। खर्च की अधिकता बनी रहेगी।
उपाय- जरूरतमंदों को काले कंबल का दान करें।
सिंह राशिफल :
प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग भी इस समय बन रहे हैं। बिजनेस में अच्छे बदलाव कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही परेशानी में डाल सकती है। किसी दबाव में आकर कोई काम करना पड़ेगा। वाद-विवाद की स्थिति से बचें।
उपाय- कुछ मीठा खाकर घर से निकलें।
कन्या राशिफल :
आज आपको पारिवारक सुख मिलेगा। मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। भाइयों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। आता हुआ पैसा रुक सकता है। मन में असंतोष की भावना रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
उपाय- जेब में हरा रूमाल रखें।
तुला राशिफल :
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आपकी रचनात्मकता लोगों के सामने आएगी। संतान से सुख मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय- पके हुए चावल नदी में प्रवाहित करें।
वृश्चिक राशिफल :
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। पति-पत्नी में विवाद की स्थिति बनेगी। यात्रा में कष्ट हो सकता है। आपकी ईमेज लोगों और परिवार के सामने खराब हो सकती है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।
धनु राशिफल :
शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार होगा। वाहन के कारण परेशानी का अनुभव होगा। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें, बाद में पछताना पड़ सकता है। मन में उदासी रहेगी। किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी
उपाय- काटेंदार पौधों की जड़ों में पानी डालें।
मकर राशिफल :
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष से सहायता मिलेगी। आप नई भूमि, मकान या वाहन खरीद सकते हैं। मेहनत के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। आपके स्वभाव में थोड़ी की कठोरता रहेगी। जिम्मेदारियां इस समय थोड़ी बढ़ सकती हैं।
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।
कुंभ राशिफल :
शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। परिवार के साथ आनंददायक समय गुजरेगा। गलतफहमी के कारण काम में रुकावटें आ सकती हैं। आपके साथ धोखा भी हो सकता है। थकान अधिक रहेगी। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
मीन राशिफल :
बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी। आप लक्ष्य पाने के लिए दूसरे तरीके भी उपयोग कर सकते हैं। वैवाहिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। हेल्थ से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। किसी की बात से आपका दिल दुख सकता है।
उपाय- माता के लिए कोई उपहार लाकर दें।
No comments:
Post a Comment