ग्राहक बनकर पहुंचे 3 बदमाश, ज्वेलर को मारी गोली.. गहने निकलवाए, फिर कट्टा तानकर लूटने लगे ज्वेलरी.. फिर... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, April 21, 2022

 

ग्राहक बनकर पहुंचे 3 बदमाश, ज्वेलर को मारी गोली.. गहने निकलवाए, फिर कट्टा तानकर लूटने लगे ज्वेलरी.. फिर...

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुर। बिलासपुर के शनिचरी बाजार के पास गोडपारा इलाके में 3 आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर दुकानदार पर गोली चला दी, इस दौरान दुकानदार दीपक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन मौका देखते ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए हैं.. गोली दुकान संचालक की कमर में लगी है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर IG, SP सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, गोड़पारा स्थित लकड़ी टाल के सामने शनिचरी के पुराना मुन्नू स्कूल के पास दीपक सोनी की दीपक ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह रोज की तरह दीपक गुरुवार को भी अपनी दुकान में था। इसी दौरान दोपहर करीब 2.30 बजे एक बाइक पर तीन बदमाश आए और दुकान में घुसकर ज्वैलरी दिखाने के लिए कहा। दीपक उन्हें गहने निकाल कर दिखा रहा था, तभी एक बदमाश ने कट्‌टा निकाल कर तान दिया।


जानिए कैसे हुई पूरी वारदात


सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा था , कि दीपक ने बीच बचाव किया। इसी झूमाझटकी में एक बदमाश ने फायर कर दिया। गोली दीपक की कमर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इस पर बदमाश सारी ज्वैलरी समेटकर भागने लगे, लेकिन तभी आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने भाग रहे एक बदमाश को कट्‌टे सहित पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। लोगों ने बदमाश की पिटाई कर उसे बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।

No comments:

Post a Comment