14 साल तक इस लड़की ने कपड़ों में छिपाए रखा ये राज़, हकीकत से उठा पर्दा तो सब हुए हैरान - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, April 21, 2022

 

14 साल तक इस लड़की ने कपड़ों में छिपाए रखा ये राज़, हकीकत से उठा पर्दा तो सब हुए हैरान

'हमसफर मित्र न्यूज' 


 दुनिया में ऐसे मामलों की कोई कमी नहीं है, जिनमें ऐसी खबरें मिलती हैं कि पैदा होने वाले बच्चे असाधारण होते हैं। लिहाज़ा कई बच्चों की इसी असाधारण शारीरिक बनावट की वजह से मौत भी हो जाती है। और इन्हीं में कुछ ऐसे भी होते हैं जो अच्छी किस्मत की वजह से बच जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 14 साल तक अपनी सच्चाई को छिपाए रखा। लेकिन किस्मत की धनी वोर्कितु देबबेत ने मौत को हरा दिया।


14 साल तक इस लड़की ने कपड़ों में छिपाए रखा ये राज़, हकीकत से उठा पर्दा तो सब हुए हैरान

देबबेत की उम्र 19 साल है। अफ्रीकी देश इथोपिया की रहने वाली देबबेत दिखने में तो बिल्कुल आम लड़की की तरह ही थी। लेकिन उसमें एक ऐसी सच्चाई छिपी हुई थी, जिसके बारे में वो खुद भी नहीं जानती थी। क्योंकि उसने कभी अपने शरीर को दूसरी लड़की के शरीर के साथ नहीं देखा था। राज़ से पर्दा उस दिन उठा जब देबबेत की एक दोस्त ने उसके सामने ही कपड़े बदले। दोस्त की शारीरिक बनावट और खुद की शारीरिक बनावट में देबबेत को काफी अंतर दिखाई दिया।


उस समय देबबेत की उम्र केवल 14 साल ही थी और वह पैरासाइटिक ट्विन के साथ ज़िंदगी जी रही थी। जिसकी वजह से देबबेत के पेट के नीचे जन्म से ही दो हाथ और पैर जुड़े हुए थे। जो समय के साथ-साथ बढ़ते चले गए। कमज़ोर आर्थिक स्थिती की वजह से देबबेत का इलाज भी नहीं हो पा रहा था। लेकिन सबसे ज़्यादा हैरान कर देने वाली बात ये है कि 14 साल की उम्र तक किसी अन्य शख्स को भनक भी नहीं पड़ी कि देबबेत अन्य इंसानों की तुलना में काफी अलग है।


लेकिन साल 2012 में देबबेत की ज़िंदगी में वो पल भी आया जब वह भी आम इंसान की तरह साधारण हो गई। 8 घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद डॉ. एरिक गोकेन ने देबबेत के शरीर से अतिरिक्त हिस्से को अलग कर दिया। चौंकाने वाली बात ये है कि परिवार वालों ने कभी भी ये नहीं सोचा कि वह उसकी शारीरिक बनावट में कमी की वजह से है। वे हमेशा यही सोचते रहे कि किसी शाप की वजह से उनकी बेटी के शरीर में अतिरिक्त हिस्से जुड़े हुए हैं।

No comments:

Post a Comment