28 अप्रैल गुरुवार का सम्पूर्ण राशिफल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, April 28, 2022



28 अप्रैल गुरुवार का सम्पूर्ण राशिफल 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






मेष राशि: 

तपती धूप बढ़ती गर्मी के कारण स्वास्थ्य व सेहत को लेकर काफी सावधान रहें। नौकरी व्यवसाय में में बदलाव करने को लेकर जल्दबाज़ी न करें। घर के बुजुर्गों से जानकारी और सुझाव लेकर काम करना हितकारी होगा। सलाह लेना अच्छी बात है सलाह ले कर के ही कार्य करें यात्रा से दूरी बनाकर रखें। मन में वर्तमान परिस्थितियों को लेकर भय हो सकता है। थोड़ी सी लापरवाही आपको लक्ष्य से भटका सकती है।


वृष राशि: 

दिन अच्छा और उत्तम व्यतीत होगा आज के दिन के बारे में क्या कहना है समय आपके लिये उन्नतिकारक रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरञ्जन पर भी ध्यान देना चाहिये। किसी भी काम को कल पर न टालें। बॉस आपकी काफी प्रशंसा कर सकते हैं।


मिथुन राशि: 

स्थान परिवर्तन के साथ ही कारोबार में कुछ व्यापक बदलाव कर सकते हैं। कुछ विचारों में उथलपुथल होगा क्या करें क्या न करें की स्थित में होंगे। मानसिक चिंता प्रेम प्रसंग को लेकर होगा। पारिवारिक व्यापार को आप काफी अच्छे स्तर पर लेकर जायेंगे। अपने उद्देश्यों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। शोध कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। बेवजह की टीका-टिप्पणी करने से आपको नुकसान होगा।


कर्क राशि: 

जीवनसाथी के स्वभाव से निराशा हो सकती है। समय सही नही है दाम्पत्य में लडाई—झगड़े न हो ध्यान रखें। सन्तान की गतिविधियों को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। पुराने निवेश से आपको लाभ होगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारना पड़ेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार बनायेंगे। धौर्य से काम ले। कुछ भी निर्णय भावावेश में न ले।


सिंह राशि: 

आपको अपनी मान सम्माान प्रतिष्ठा की चिंता रहेगी। छवि की चिन्ता रहेगी। कभी भी गोचर में सूर्य राहू की युक्ति है। सावधान रखना होगा। व्यय की अधिक्ता रहेगी। जमे-जमाये व्यापार को लेकर आप परेशान रहेंगे। पैरों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती अपनी सोच को सदैव सकारात्मक रखें। किसी परिजन के व्यवहार को लेकर परेशान हो सकते हैं। ज्यादा तला-भुना भोजन करने से पाचन खराब हो सकता है।


कन्या राशि: 

कुछ पूर्व की समस्याओं का निराकरण होता दिख रहा। मंगल कारी दिन होगा। बच्चों की गतिविधियों से मन आनन्दित होगा। अपने काम के बोझ को दूसरों के साथ शेयर करें। विद्यार्थी कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप जिससे भी मिलेंगे उसको प्रभावित करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में नयी ताजगी का अनुभव होगा।


तुला राशि: 

नौकरी, पेशा, व्यापार में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक सफलता हाथ लगने वाली है इससे पुराने ऋण को चुकाने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में काफी सम्भलकर बोलने का प्रयास करें। वाणी की संयम रखना होगा। अन्यथा अनावश्यक बात खराब हो सकती है। आप जिससे भी मिलेंगे उसको प्रभावित करेंगे। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पानी के सेवन करते रहें। सफेद परिधान धारण करें।


वृश्चिक राशि: 

काम का बोझ कम होगा। ऑफिस में पुराने कार्यों को आप आसानी से पूरा कर लेंगे। दिन अच्छा है सहयोगियों का भी साथ मिलते दिख रहा है। युवा प्रेमी लवमेट के साथ आज भविष्य को लेकर सपने बुनेंगे। किसी रिश्तेदार के विवाह सम्बन्धी सूचना आ सकती है। आपका दिन खुशियों और शुभ सूचनाओं से भरपूर रहने वाला है। ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।


धनु राशि: 

अपने आप पे ध्यान देना होगा। कोई कुछ कहे तो आंख बंद कर भरोसा न करें। सत्य जो जान कर ही अपनी बात आपको रखना होगा। काम पे मन लगाना पड़ेगा नहीं कल के दिन यही ​पेंडिंग वर्क समस्या पैदा कर सकती है। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज कर देना आपके लिये हितकर होगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अपने मन की इच्छाओं पर नियन्त्रण रखें। घर के लोग आपसे थोड़े असन्तुष्ट रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों पर अपना पूर्ण नियन्त्रण रखें। विवादास्पद मुद्दों पर चर्चा करने से बचें। दाम्पत्य को लेकर मन अशांत हो सकता है।


मकर राशि: 

धन का प्रबंध सही तरीके से कर सकेंगे। व्यापार में कुछ निवेस्टमेंट कर सकते है, धन निवेश के लिये समय बहुत ही अच्छा है। छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। आप ऑफिस में काफी अनुशासित रहेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े रीसर्च कार्यों में सफलता मिलेगी। सरकारी कार्य आसानी से हो जायेंगे। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मान सम्मान की प्राप्ति का दिन है।


कुंभ राशि: 

दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। महत्वपूर्ण कार्य अधूरे छोड़ने पड़ सकते हैं। भीड़भाड़ में आपको जाने से बचना चाहिये। अपने विवेक के कुशल प्रयोग के कारण समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। आज काम की अधिकता रहेगी। निजी रिश्तों को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे।


मीन राशि: 

समय का प्रबंध कर के चले। पार्टी का दिन है मौज मस्ति के लिए मन होगा। मित्रों के प्रति कृतज्ञता का भाव रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में आकर्षण भाव बढ़ेगा। व्यवसाय में नये सौदे कर सकते हैं। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी आय बढ़ सकती है। जॉब इंटरव्यू में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।


'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

No comments:

Post a Comment