'आज का सेहत'
घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं? तो जानिए इस दर्द से निजात पाने के दमदार घरेलू उपचार
लेखक - 'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
आजकल घुटने के दर्द से बुजुर्ग ही नहीं, कम उम्र के लोगों को भी यह समस्या देखा जा सकता है। घुटने के दर्द से परेशान रोगी चलने फिरने में काफी तकलीफ महसूस करते हैं। चलना-फिरना ही नहीं उठना-बैठना भी दुभर हो जाते हैं। दर्द होने का असली कारण है शारीरिक कमजोरी। हड्डियों में कैल्शियम की कमी होना, एवं जोड़ों में मौजूद आयल जिसे साइनोवियल फ्लूड कहा जाता है, इसकी कमी हो जाने पर कार्टिलेज (उपास्थी) में घिसाव होता है जिससे जोड़ों में दर्द एवं सुजन आते हैं। कभी-कभी शरीर में यूरिक एसिड के मात्रा बढ़ने से भी जोड़ों में दर्द एवं सुजन आता है। आइए आज हम 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में कुछ घरेलू उपचार के बारे में जानकारी लेते हैं, जिससे कि आप का घुटने का दर्द कुछ ही दिनों में आराम हो जाए।
1. रोज सुबह नियमित खाली पेट 1 चम्मच मेथी पाउडर में 1 ग्राम कलौंजी मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पिएं। इस मिश्रण को चाहें तो दोपहर और रात के भोजन के बाद भी आधा-आधा चम्मच ले सकते है। इससे जॉइंट्स मजबूत होने में मदद मिलेगी।
2. किसी मुलायम कपड़े को गर्म पानी में भिगोएं और निचोड़ें, अब इस कपड़े से घुटनों की सिकाई करें। ऐसा करने से भी घुटनों के दर्द में आराम मिलता है।
3. खाने में गर्म तासीर वाली चीजें जैसे दालचीनी, जीरा, अदरक और हल्दी आदि का अधिक इस्तेमाल करें। इनके सेवन से घुटनों की सूजन और दर्द कम होने में मदद होती है।
4. मेथी दाना, सौंठ और हल्दी बराबर मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण को तवे पर अच्छे से भूनें फिर पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर का नियमित सुबह-शाम भोजन के बाद गर्म पानी के साथ सेवन करें।
5. हो सके तो सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली दही के साथ खाएं। इससे भी घुटनों के दर्द में आराम मिलेगा।
6. नीम और अरंडी के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर हल्का गर्म करें, फिर इस तेल से सुबह-शाम जोड़ों पर मालिश करें। इससे भी घुटनों के दर्द में आराम मिलेगा।
7. ऐसा माना जाता है कि गेहूं के दाने जितना चूना दही या दूध में मिलाकर दिन में एक बार खाएं। ऐसा नियमित 90 दिनों तक करने से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है। क्योंकि कैल्शियम की कमी के वजह से भी दर्द हो सकते हैं।
No comments:
Post a Comment