सिग्‍नल पर रुकी कार में लगी आग, एसबीआइ के डिप्टी मैनेजर बाल-बाल बचे - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, March 3, 2022



सिग्‍नल पर रुकी कार में लगी आग, एसबीआइ के डिप्टी मैनेजर बाल-बाल बचे

रायपुर से 'शकुंतला शर्मा' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


रायपुर  / छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार रात नौ बजे भगत सिंह चौक के रेड सिग्‍नल पर अचानक इंडिगो कार में आग लग गई। कार में एसबीआइ डिप्टी मैनेजर और उनके ड्राइवर सवार थे। कार पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गई। कार में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा। फायर ब्रिगेड की एक वाहन ने मौके पहुंच कर आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग की वजह से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, एसबीआई बैरन बाजार में एसबीआई का क्षेत्रीय कार्यालय है। यहां पर बीरबल राम केरकेट्टा डिप्टी मैनेजर के पोस्ट में पदस्थ है। आज देर शाम को वो अपनी कार से घर लौट रहे थे।  अंदर बैठे डिप्टी मैनेजर और उनके ड्रायवर ने जल्दी बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

No comments:

Post a Comment