छत्तीसगढ़ शासन का आदेश : अप्रैल महीने में इन दिनों मांस - मटन पर रहेगा प्रतिबंध, जानें कौन दिन पशु - पक्षियों का मांस के सेवन एवं काटना है प्रतिबंध - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, March 31, 2022

 

छत्तीसगढ़ शासन का आदेश : अप्रैल महीने में इन दिनों मांस - मटन पर रहेगा प्रतिबंध, जानें कौन दिन पशु - पक्षियों का मांस के सेवन एवं काटना है प्रतिबंध 

'मिलिंद खेर', रायपुर 

'हमसफर मित्र न्यूज' 

                            

 रायपुर - सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में चेट्रीचंड पर्व 2 अप्रैल, श्री रामनवमी पर्व 10 अप्रेल, महावीर जयन्ती पर्व दिनांक 14 अप्रैल 2022 को  मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा. इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं   विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय ने रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से चेट्रीचंड पर्व दिनांक 2 अप्रैल, श्री रामनवमी पर्व 10 अप्रैल, महावीर जयन्ती पर्व 14 अप्रैल 2022  को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है. नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय ने बताया कि चेट्रीचंड पर्व दिनांक 2 अप्रैल, श्री रामनवमी पर्व 10 अप्रैल, महावीर जयन्ती पर्व 14 अप्रैल 2022 को किसी भी दुकान में मांस - मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस - मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी. चेट्रीचंड पर्व दिनांक 2 अप्रैल, श्री रामनवमी पर्व 10 अप्रैल,महावीर जयन्ती पर्व 14 अप्रैल 2022 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण /  जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का  व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस - मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे.

No comments:

Post a Comment