कितने बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री पुरी का आया बयान, कही ये बात - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, March 8, 2022

 

कितने बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री पुरी का आया बयान, कही ये बात

'हमसफर मित्र न्यूज' 


नई दिल्ली। कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी का दौर जारी है। इस बीच अनुमान लगाए जा रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल के दाम 10 मार्च के बाद से बढ़ सकते हैं। बात दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 118.11 डॉलर से 17.89% बढ़कर 139.13 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं दाम में बढ़ोतरी नहीं होने से तेल कंपनियों को लगातार नुकसान हो रहा है।

 

मालूम होगा कि देश में पांच राज्यों में चुनावों के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम 2 नवंबर 2021 के बाद नहीं बढ़े हैं। वहीं कच्चे तेल के दाम बढ़ने से पेट्रोल के दाम में उछाल होने की संभावना बढ़ गई है। इस बीच दाम बढ़ने से पहले ही कांग्रेस आक्रामक हो गई है। वहीं अब केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस पर बयान दिया है।


उन्होंने कहा, ‘यह कहना कि इलेक्शन के कारण हमने कीमतें नहीं बढ़ाई थी। यह कहना गलत होगा।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेल की कीमतों को लेकर कंपनियों को तय करना है, क्योंकि उन्हें भी मार्केट में बने रहना है। तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तय होती है।


हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। कहा कि एक हमारे युवा नेता है। वे कहते हैं कि जल्द ही अपनी टंकी भरवा लीजिए। चुनाव खत्म हो गए हैं। सवाल पूछा गया कि टंकियां भरवा लीजिए क्योंकि तेल के दाम बढ़ने वाले हैं। हरदीने कहा, टंकी अभी भरवा लो या बाद में भरवा लो। कभी न कभी तो इलेक्शन आएंगे।


आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि पिछले दो महीनों में वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण सरकार के स्वामित्व वाली खुदरा तेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा रहा है। वहीं अब जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है।

No comments:

Post a Comment