आज का राशिफल : 26 मार्च 2022: वृष वाले रखें सेहत का ध्यान, तुला वालों को मिलेगा दोस्तों का साथ - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, March 26, 2022

 

आज का राशिफल : 26 मार्च 2022: वृष वाले रखें सेहत का ध्यान, तुला वालों को मिलेगा दोस्तों का साथ

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



26 मार्च, शनिवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। शनिवार को सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा जो दोपहर 03.33 तक रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं।


26 मार्च, शनिवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शनिवार की रात लगभग 9 बजे चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। गुरु कुंभ राशि में, सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। जानिए 'हमसफर मित्र न्यूज' में कैसा बीतेगा आपका दिन…


मेष राशिफल :

घर में कोई शुभ काम हो सकता है। विवाह आदि की रूपरेखा बनेगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। सोच-समझकर पैसा निवेश करें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।

उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।


वृषभ राशिफल :

करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों के पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी। कोई पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है, सावधान रहें।

उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।


मिथुन राशिफल :

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। किसी की भी बुराई न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। बेवजह की बातें तनाव बढ़ा सकती हैं।

उपाय- ब्राह्मण को वस्त्र और भोजन का दान करें।


कर्क राशिफल :

बिजनेस में दुश्मनों पर विजय मिलेगी। पार्टनरशिप में नए सौदे हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता रहेगी। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। दूसरों की बातें में न आएं तो बेहतर रहेगा।

उपाय- केले के 2 पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।

 

सिंह राशिफल :

आज दिन अनुकूल रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च अधिक होगा। बच्चों की पढ़ाई को लेक सीरियस रहेंगे।

उपाय- देवी को सुहाग की सामग्री अर्पित करें।


कन्या राशिफल :

बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करने का मौका मिलेगा। आज किसी को पैसा उधार न दें। छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद न करें। सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहेंगे।

उपाय- राशि स्वामी सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।


तुला राशिफल :

किसी विशेष काम को करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पराक्रम और पद बढ़ेगा। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। आपके किसी फैसले से परिवार में नाराजगी रहेगी। मन में उत्साह की कमी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

उपाय- गरीब कन्या को वस्त्रों का दान करें।


वृश्चिक राशिफल :

अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। समय का दुरुपयोग न करें। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है।

उपाय- गरीबों का अनाज या भोजन का दान करें।


धनु राशिफल :

करियर को लेकर चिंता खत्म होगी। ऑफिस में भी आपको सभी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाने का कोई फल नहीं मिलेगा। बारिश में वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।


मकर राशिफल :

पति-पत्नी में पुराना चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। बिजनेस में तरक्की होगी। ऑफिस में कर्मचारियों से तनातनी रहेगी। किसी को आपकी गुप्त बातें पता चल सकती हैं, जिससे आपकी छवि खराब हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।


कुंभ राशिफल :

पुराने संबंधों का फायदा आज मिल सकता है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। तला-गला खाने से हेल्थ खराब हो सकती है। परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।

उपाय- राशि स्वामी शनि के मंत्रों का जाप करें।


मीन राशिफल :

आपकी सूझबूझ से बिजनेस में तरक्की होगी। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। बाहर की चीजें खाने से बचें।

उपाय- गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें।

No comments:

Post a Comment