आज का राशिफल : 2 मार्च 2022: खत्म होगा कन्या वालों का पुराना विवाद, धनु वालों को होगा फायदा
प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
2 मार्च, बुधवार को फाल्गुन मास की अमावस्या है। बुधवार को सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। बुधवार को शतभिषा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।
2 मार्च, बुधवार को शतभिषा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:15 से 06:03 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। अमृत काल शाम 07.46 से 09.18 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं। चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा। मकर राशि में शुक्र, मंगल, बुध और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। जानिए 'हमसफर मित्र न्यूज' में कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल :
आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप अपनी संतान के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने की भी सोच सकते हैं, जिससे उनके करियर में तरक्की होगी। आज आप अपनी कमियों को पहचानेंगे और उन्हें दूर करने की भी पूरी कोशिश करेंगे।
उपाय- शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें।
वृष राशिफल :
आज आप अपने घर परिवार के छोटे-मोटे कार्यों के लिए अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज विद्यार्थियों के लिए दिन प्रसन्नतादायक रहेगा, क्योंकि उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है।
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें।
मिथुन राशिफल :
आज आप अपनी संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं, इसके लिए आपको अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा भी करना होगा। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है।
उपाय- शिवजी की बिल्व पत्र चढ़ाएं।
कर्क राशिफल :
सामाजिक स्तर पर आज आपकी वाणी आपको मान-सम्मान दिलाएगी। इसलिए उसकी मधुरता को बनाए रखना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशिफल :
आज यदि आप किसी नए वाहन अथवा घर की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो आपकी वह डील आसानी से फाइनल होगी और आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आज आपको अपने मन की बातों को किसी परिवार के सदस्य से साझा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपकी इन बातों का फायदा तो नहीं उठाएगा।
उपाय- सूर्य मंत्रों का जाप करें।
कन्या राशिफल :
विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर शिक्षा में जुटना होगा। आपका अपने भाई बहनों से कोई बात विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और दोनों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा। लव कपल के लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आपको अपने धन संबंधित समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करना होगा।
उपाय- तुलसी के सामने दीपक लगाएं।
तुला राशिफल :
आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसके कारण आपके बीच की कड़वाहट कम होगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, आज उन्हें कोई नई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करने के लिए कहीं बाहर घूमने नहीं जा सकते हैं।
उपाय- छत पर पक्षियों के लिए पानी रखें।
वृश्चिक राशिफल :
आज आपको साझेदारी में किसी भी व्यवसाय को करने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी गलत व्यक्ति को अपना साझेदार बना सकते हैं और बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
उपाय- कांटेदार पौधे में पानी डालें।
धनु राशिफल :
गृहस्थ जीवन में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में यदि किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट चल रही थी, तो आज उसमें सुधार हो सकता है। आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने व्यापार में लाभ कमाने के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
मकर राशिफल :
आज आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जिस भी नए कार्य को शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको आज अपने कारोबार में आशातीत सफलता देखने को मिल सकती है।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।
कुंभ राशिफल :
आज आप अपने जीवनसाथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे और आप संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।
आज के दिन आप अपने अंदर आलस्य महसूस करेंगे।
उपाय- नंदी यानी बैल को चारा खिलाएं।
मीन राशिफल :
आज आप अपने किसी प्रियजन की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप उनके लिए धन को लेकर मदद भी कर सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप उनके कार्यों में भी धन लगाएंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की सेवा करें।
No comments:
Post a Comment