आज का राशिफल : 14 मार्च 2022: मेष वाले रहेंगे परेशान, कर्क वालों को मिलेगी सफलता
प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
14 मार्च, सोमवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन आमलकी एकादशी का व्रत किया जाएगा। साथ ही इस दिन सोम पुष्य का योग भी बन रहा है। इस दिन सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा।
14 मार्च, सोमवार को सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। सोमवार को पुष्य नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार की रात सूर्य राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। जानिए 'हमसफर मित्र न्यूज' में कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल :
आज आपको कुछ शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जिनके लिए आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों अथवा सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। दिन की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, लेकिन शाम तक व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
वृष राशिफल :
आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से अटका है, तो आज उसका फैसला हो सकता है। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के विरोधी आज उनकी अच्छी छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
उपाय- तुलसी पर जल चढ़ाएं।
मिथुन राशिफल :
आज व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि किसी समस्या के कारण परेशान हैं, तो आज उसका समाधान अवश्य मिलेगा। अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने की किसी योजना को बना सकते हैं। आप अपने भाई को कुछ धन उधार भी दे सकते हैं। आज आप धर्म-कर्म के मन लगाएंगे, जिससे आप का मनोबल और ऊंचा होगा।
उपाय- भगवान श्रीराम की पूजा करें।
कर्क राशिफल :
आज दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आप कुछ धन उधार दे सकते हैं। आप किसी नए व्यवसाय को करने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करें।
सिंह राशिफल :
आज आपका मानसिक बोझ कुछ बढ़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपनी छवि को बनाए रखने के लिए अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह उनका कोई वाद विवाद भी करा सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
उपाय- गरीब बच्चों को पढ़ने की सामग्री दान करें।
कन्या राशिफल :
आज यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में कुछ चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, इसलिए आपको एक सही बजट प्लान करके चलना होगा। अपने जीवनसाथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया ध्वज लगवाएं।
तुला राशिफल :
संतान की पढ़ाई को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपको अपनी प्रिय वस्तुओं के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहने वाला है। किसी की मदद करने का मौका आज आपको मिलेगा।
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशिफल :
परिवार के माहौल को ठीक बनाए रखने के लिए वाद विवाद की स्थिति में भी आपको दोनों पक्षों की सुनना बेहतर रहेगा। अच्छी सोच आपको कुछ अच्छे परिणाम दिलवाएगी। आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आपके तेज के कारण आपके शत्रु आपस में ही लड़ कर नष्ट हो जाएंगे।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशिफल :
जीवन साथी से यदि संबंधों में दरार चल रही थी, तो आज उनमें मधुरता आएगी। भाई-बहनों के साथ आज कुछ जरूरी योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके पिताजी को सिर दर्द अथवा आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आज का दिन आपके लिए बेवजह की चिंताओं का रहेगा। संतान की ओर भी ध्यान देना होगा।
उपाय- बंदरों को चने खिलाएं।
मकर राशिफल :
आज संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज छोटे व्यापारियों को किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह उनके लिए कोई बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। यदि आपने कहीं पर भी किसी के कहने से निवेश किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।
कुंभ राशिफल :
आज परिवार का कोई सदस्य आपसे बहस करे तो उनकी बातों को दिल से नहीं लगाना है। आज का दिन आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को भी किसी से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। जल्दबाजी में आपको किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को नहीं लेना है, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
उपाय- राशि स्वामी ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
मीन राशिफल :
आज आपको विपरीत परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है, धैर्य बनाए रखें। बुखार, सिर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अपने परिवार की किसी भी समस्या का समाधान सभी लोगों की सहमति से करने में सफल रहेंगे, जिससे घर में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। आज का दिन आपको परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा।
उपाय- पीला रुमाल जेब में रखें।
No comments:
Post a Comment