आज का राशिफल: 10 मार्च 2022: मेष वालों को मिलेगी सफलता, वृष वाले ले सकते हैं गलत निर्णय
प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
10 मार्च, गुरुवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन से होलाष्टक की शुरुआत होगी, जो 15 मार्च तक रहेगा। गुरुवार को सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.30 बजे तक रहेगा।
10 मार्च, गुरुवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन चंद्रमा वृष राशि में रहेगा। मकर राशि में शुक्र, मंगल, और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। जानिए 'हमसफर मित्र न्यूज' में कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल :
आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी माताजी के साथ आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी में आपके पिछले किए गए कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।
उपाय- शंकरजी को धतूरा चढ़ाएं।
वृष राशिफल :
आज व्यापार व नौकरी कर रहे लोग किसी अज्ञात भय के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण वह कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आज आपका स्वभाव भी कुछ चिड़चिड़ा रहेगा आज का दिन आपकी गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि का दिन रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशिफल :
आज आपको शासन का सहयोग मिलता दिख रहा है। सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढे़गी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज महिलाओं से बातचीत करते समय सावधान रहना होगा, नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।
कर्क राशिफल :
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आप सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख भी चारों ओर फैलेगी, लेकिन किसी विपरीत समाचार को सुनकर आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको धैर्य धारण करके रखना होगा।
उपाय- नदी में कच्चे चावल प्रवाहित करें।
सिंह राशिफल :
विदेश जाने की इच्छा रखने वालों की मुराद आज पूरी हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही समस्या दूर होगी। आप परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिलने के कारण परेशान रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी, परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
कन्या राशिफल :
आज आप घर के वरिष्ठ सदस्य किसी समस्या को लेकर बात कर सकते हैं। विद्यार्थी गुरुजनों के सहयोग में आगे बढ़ेंगे और उनकी समस्याएं भी दूर होंगी, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और आपके चारों ओर का वातावरण खुशहाल रहेगा। छोटे बच्चे भी आज मौज मस्ती करते नजर आएंगे।
उपाय- सुहाग की सामग्री माताजी को चढ़ाएं।
तुला राशिफल :
आज आप किसी संपत्ति का सौदा कर सकते हैं, लेकिन ये काम किसी के बहकावे में आकर न करें। अपनी बुद्धि से निर्णय लेकर करना बेहतर रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज अपने व्यापार संबंधी समस्याओं के लिए किसी परिजन से मदद के लिए सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके रिश्ते में मजबूती लेकर आएगा।
उपाय- देवी पार्वती की पूजा करें।
वृश्चिक राशिफल :
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अपनी वाणी के कारण मित्र बनाने में सफल रहेंगे और उनकी वाणी मान-सम्मान भी दिलवाएगी। आप अपने जीवनसाथी को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा, लेकिन वह व्यर्थ की होंगी, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।
धनु राशिफल :
साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आज आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन पार्टनर की कुछ बातों से आपका मन थोड़ा दुखी होगा। आज आप परिवार के छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आज का दिन पैसे लेने के लिए रहेगा। अविवाहितों के लिए मनचाहा रिश्ता आ सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- गरीबों को कच्चा अनाज दान करें।
मकर राशिफल :
आज आप अपने मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, लेकिन उसमें सुधार होगा।
उपाय- ब्राह्मण को जनेऊ भेंट करें।
कुंभ राशिफल :
आज आप लंबे समय से रुके को पूरे होने से प्रसन्न रहेंगे। देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। आज धन का लेनदेन किया तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि उनके कुछ शत्रु उनको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगें।
उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
मीन राशिफल :
विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को छुटपुट लाभ के अवसर मिल सकते हैं। तभी वह उससे लाभ कमा पाएंगे। आज का दिन पारिवारिक दायित्वों में पूर्ति का दिन रहेगा। आप अपने माता पिता के सहयोग से किसी नए व्यवसाय में हाथ डाल सकते हैं, जिसमें सफलता हासिल करेंगे।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।
No comments:
Post a Comment