समाज सेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ की एक विशेष बैठक संपन्न - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, February 28, 2022



समाज सेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ की एक विशेष बैठक संपन्न 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुर....समाज सेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ की एक विशेष बैठक सी.बी.हाईट सरजू बगीचा  स्थित युवा प्रकोष्ठ के पँ.मनीष तिवारी के निवास पर हुई।

युवाप्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पँ.अमित तिवारी एवँ प्रदेश सँगठन सचिव पँ. सुदेश दुबे साथी ने बताया कि बैठक मे भगवान श्री परशुरामजी जन्मोत्सव  मँगलवार 3 मई 2022 को कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ के लोखँडी मे निर्माणाधीन आशीर्वाद भवन परिसर मे श्रीभगवान परशुरामजी के नवनिर्मित मँदिर मे भगवान श्री परशुरामजी की भव्य मूर्ति की स्थापना की जाएंगी।

बैठक मे सभी सदस्यों ने उपरोक्त कार्यक्रम हेतु तैयारी की जानकारी दी। भगवान श्रीपरशुरामजी की मूर्ति को शहर से लोखँडी तक गाजे बाजे के साथ ले जाने का निर्णय लिया गया

बैठक मे निर्णय लिया गया कि अक्षय तृतीया भगवान श्री परशुरामजी जन्मोत्सव पर अनेक अन्य राज्यो की तरह  छत्तीसगढ़ मे भी शासकीय अवकाश देने हेतु मुख्यमंत्री जी के नाम एक माँग पत्र जिलाधीश महोदय के माध्यम से 3 मार्च को सौपा जाएगा।  इस प्रतिनिधि मँडल मे मँच के युवा प्रकोष्ठ,महिला प्रकोष्ठ एवँ वरिष्ठ सदस्य शामिल होँगे।

विप्र गौरव ,क्राँतिवीर पँ. चन्द्रशेखर आजाद ( तिवारी)की 91 वी पुण्यतिथि पर सभी सदस्यों ने श्रद्धाँजलि अर्पित की आजाद जी के जीवन पर वक्ताओं ने अपने उद्बोधन मे उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

बैठक मे प्रमुख रूप से प्रदेशाध्यक्ष पँ. बी.के.पान्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष पँ.आदित्य त्रिपाठी,पँ.महेश तिवारी,            ,पँ .रामशँकर शुक्ल, पँ. हरिशँकर शुक्ला,पँ.सँजय तिवारी सँपादक मासिक पत्रिका ब्रम्ह आलोक,पँ.अमित तिवारी प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,पँ. सुदेश दुबे साथी प्रदेश सँगठन सचिव,पँ.मनीष तिवारी,पँ.सँदीप शुक्ल,पँ.शास्वत तिवारी,पँ. अभिनव अवस्थी,पँ. अमित मिश्र,पँ.गौरव शुक्ल,पँ.विशाल बाजपेयी एवँ अन्य सदस्य शामिल रहे।

भवदीय

पँ. सुदेश दुबे साथी
प्रदेश सँगठन सचिव 
कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment