सदस्यता अभियान मे जांजगीर जिला कांग्रेस पूरे प्रदेश मे टॉप पर,प्रभारी महामंत्री व जिला अध्यक्ष की थपथपाई पीठ
'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
रायपुर। अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी को 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया था।लक्ष्य प्राप्त करने के लिये प्रदेश मे सभी जिले मे सदस्यता अभियान बड़े जोर शोर से चलाने के लिये जिले के संगठन प्रभारी व जिला कांग्रेस अध्यक्षों को लगातार प्रदेश कॉंग्रेस से निर्देश दिये जाते रहे।
पुस्तक से सदस्यता बनाने की अंतिम तिथि 15 फ़रवरी तथा सदस्यता बुक जमा करने की अंतिम तिथि 25 फ़रवरी तय किया गया था।छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस मे चुनाव कराने के लिये नियुक्त प्रदेश चुनाव अधिकारी हुसैन उमर दलवाई, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव द्वय डॉक्टर चन्दन यादव व सप्तगिरि उल्का सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री अजय शर्मा व श्री राजेश जी की उपस्थति मे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन मे बैठक हुई जिसमे सदस्यता अभियान की समीक्षा तथा चुनाव तिथि को लेकर विस्तार से चर्चा हुई,जिसमे जांजगीर -चांपा जिला कांग्रेस ने 42 हजार सदस्य बनाकर पूरे प्रदेश मे प्रथम स्थान पर रहे,इसके लिये सभी बड़े नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महामंत्री व जांजगीर जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी तथा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र कुमार सिंह का जम कर तारीफ किये।बड़े नेताओं के तारीफ से गदगद श्री तिवारी व श्री सिंह ने इसका श्रेय सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के अलावा जिले सभी 6 विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही विधान सभा के लिये नियुक्त सदस्यता प्रभारियों को दिये।
जिले के कांग्रेस जनों को अब लगने लगा है कि जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी के कुशल मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व मे आगामी विधानसभा चुनाव 2023 मे जिले के सभी 6 विधान सभा क्षेत्रों मे कांग्रेस का परचम लहरायेगा।
जिले मे कांग्रेसी राजनीति को लेकर तथा डिजिटल मेम्बरशिप मे भी पूरे प्रदेश मे टॉप पर आने के लिये प्रभारी महामंत्री श्री तिवारी व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सिंह ने सर्किट हाउस पहुँच कर प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्री दलवाई,प्रदेशाध्यक्ष श्री मरकाम व डॉक्टर चन्दन यादव से विस्तार से चर्चा कर भविष्य मे होने वाले संगठन चुनाव पर रणनितिक चर्चा किये।
No comments:
Post a Comment