पेट में बार बार गैस बनती है, डकार आती है तो इस नुस्खे को तुरंत आजमा लो - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, February 8, 2022

'आज का सेहत' 

 पेट में बार बार गैस बनती है, डकार आती है तो इस नुस्खे को तुरंत आजमा लो

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






अगर आप भी चाय या कॉफी का बहुत ही ज्यादा सेवन करते हैं या फिर बहुत ही ज्यादा तला भुना हुुुुआ चीज खाते हैं तो यह आपके पेट में गैस बनाने का प्रमुख कारण है। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो यह भी पेट में गैैस बनने का कारण है। इन सभी लोगों का हाजमा हमेशा खराब रहता है। खानेे को पचाने में इन सभी लोगों को हमेशा परेशानी होती।


यहां तक की कब्ज की समस्या इनका पीछा नहींं छोड़ती है इसीलिए सबसे पहले आपको इन सभी चीजों का सेवन बंद करना होगा अगर बंद करने मेंं आपको कोई मुश्किल है तो इसका सेवन कम से कम करनेे की कोशिश करें।इसके साथ ही आपको कोल्ड ड्रिंक बाहर के जंक फूड का सेवन बिलकुल ही कम कर दें, क्योंकि इससे गैस बनने की समस्या होती है।


नुस्खा बनाने का तरीका

इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको 50 ग्राम जीरा और 50 ग्राम अजवाइन को अच्छे से धूप में सुखाना है। अच्छेेे से सूखने के बाद इन दोनों चीजों को मिक्सी में अच्छे से पीसकर इसका चूर्ण तैयार कर ले। इस चूर्ण का प्रयोग रोजाना सुबह दोपहर और रात के खाने के ठीक 15 मिनट बाद गुनगुने पानी के साथ करना है। ऐसा करने से पाचन प्रक्रिया तेज होगी और आपको खट्टी डकार और गैस बनने की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।

No comments:

Post a Comment