आज का राशिफल : 28 फरवरी 2022: सिंह वाले कम खर्च करें, कन्या वालों को मिलेगा सम्मान - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, February 28, 2022

 

आज का राशिफल : 28 फरवरी 2022: सिंह वाले कम खर्च करें, कन्या वालों को मिलेगा सम्मान

ज्योतिषी - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






28 फरवरी, सोमवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन सोम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। सोमवार को सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। सोमवार को श्रवण नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।
 
28 फरवरी, सोमवार को श्रवण नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:17 से 06:05 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:16 से 01:02 तक है। अमृत काल रात 07.39 से 09.09 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं। सोमवार को मकर राशि में पंचग्रही योग बनेगा। मकर राशि में शुक्र, चंद्रमा, मंगल, बुध और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। आगे जानिए 'हमसफर मित्र न्यूज' में कैसा बीतेगा आपका दिन…

 

मेष राशिफल :

नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने बड़े अधिकारियों से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने किसी प्रियजन से अपनी संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को भी साझा करेंगे। आज आपको दांपत्य जीवन का भरपूर सहयोग मिलेगा, क्योंकि आज आप दोनों के बीच बातचीत बहुत अच्छी रहेगी और आप अपनी सभी समस्याओं को मिलकर आसानी से हल कर पाएंगे। 

उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें।


वृष राशिफल :

आज आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपको अपने मन की बात किसी से भी साझा करने से बचना होगा। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है, क्योंकि आज आपको व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचान कर उन पर अमल करेंगे और आपको धन लाभ होगा। 

उपाय- दक्षिण दिशा में दीपक लगाएं।


मिथुन राशिफल :

परिवार का माहौल आज शांतिपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवार के सदस्यों का तालमेल आपस में नहीं बैठेगा, जिसके कारण वरिष्ठ सदस्य भी निराश होंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज आपके निजी सुखों में कुछ रुकावटें आ सकते हैं।

उपाय- गाय को चारा खिलाएं। 


कर्क राशिफल :

प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई खटपट हो सकती है, जो थोड़ी लंबी खिंच सकती है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही मानेंगे। आज का दिन हेल्थ के हिसाब से परेशानी भरा रहने वाला है। 

उपाय- कालभैरव महाराज की पूजा करें।


सिंह राशिफल :

आज आपको व्यापार की किसी भी डील को अपने किसी भी परिजन से सलाह लेकर फाइनल नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदयक रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए खर्च वाला रहेगा, इसलिए अपने बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप आर्थिक स्थिति मजबूत रख पाएंगे।

उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं। 


कन्या राशिफल :

शासन सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आपका अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण थोड़ा मन दुखी रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय उसमें भी सुधार होगा। आज यदि आपका अपनी माताजी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। आज आपकी बुद्धि आपको मान सम्मान दिलवाएगी। 

उपाय- नदी में सफेद फूल प्रवाहित करें।


तुला राशिफल :

यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से अटका पड़ा था, तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आज आप अपने किसी परिजन से समय पर मदद न मिलने के कारण निराश रहेंगे, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

उपाय- गरीबों को भोजन करवाएं।


वृश्चिक राशिफल :

आज आप अपने मित्रों के साथ अपने पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने की पूरी संभावना है, जिन लोगों ने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है, उन्हें अपने पार्टनर को समझना होगा, नहीं तो वह उनके लिए बाद में नुकसानदायक रहेंगी।

सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।


धनु राशिफल :

नवविवाहितों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो उसमें अपने पिताजी से आशीर्वाद लेकर करें, तो वह आपको सफलता अवश्य देगा। आज का दिन आपके लिए किसी संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे और उनकी मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी। 

उपाय- गौरी-गणेश रुद्राक्ष की पूजा करें।


मकर राशिफल :

आज का दिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि अपनी आय को ध्यान में रख कर ही व्यय करें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसमें आज सुधार हो सकता है, जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।

उपाय- देवी पार्वती को लाल चूनरी अर्पित करें। 

 

कुंभ राशिफल  :

आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। 

मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आप धन भी काफी व्यय करेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है।

उपाय- शनिदेव की पूजा करें। 

 

मीन राशिफल :

आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, लेकिन आज जीवनसाथी से आपकी कुछ नोकझोंक हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आज राजनीति की दिशा में काम कर रहे लोगों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

उपाय- हल्दी का तिलक लगाएं।

No comments:

Post a Comment