आज का राशिफल: 19 फरवरी 2022: कर्क वालों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, कन्या वालों को हो सकती है धन...
ज्योतिषी - 'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
19 फरवरी, शनिवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। शनिवार को सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो शाम 05.25 तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र उत्पात और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं।
19 फरवरी, शनिवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र उत्पात और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शनिवार को चंद्रमा कन्या में रहेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। आगे जानिए 'हमसफर मित्र न्यूज' के राशिफल में कैसा बीतेगा आपका दिन…
आज का राशिफल -
मेष राशिफल :
आज जो लोग अपने भविष्य में किए गए संचय धन को व्यय कर रहे हैं, उन्हें ध्यान देना होगा कि भविष्य में उन्हें धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने के कारण मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है।
उपाय- सुहागिन महिलाओं को लाल चूड़ी भेंट करें।
वृष राशिफल :
आज आप अपने कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों के बीच तालमेल बनाए रखेंगे। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। भाइयों के साथ आज आपको अपनी तालमेल बैठानी होगी, तभी आप उनसे किसी प्रकार की मदद ले सकेंगे। जीवनसाथी से आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।
मिथुन राशिफल :
आज आप अपनी संतान की शिक्षा के कारण थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप अपने किसी परिवार के सदस्य अथवा गुरुजनों से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं, लेकिन आपको सलाह करके उनको सही दिशा में ले जाना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहने वाला है।
उपाय- सफेद रूमाल छोटी बच्चियों को बांटें।
कर्क राशिफल :
आज आप अपने माता पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से खूब प्यार व स्नेह मिलेगा। पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी मित्र के साथ अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज के दिन आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया ध्वज दान करें।
सिंह राशिफल :
अपनी कुछ समस्याओं को भी आसानी से हल कर पाएंगे, जो लोग संतान को किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच रहे हैं, तो उन्हें उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कराना बेहतर रहेगा और संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह उनके इस व्यवसाय को भी डूबा सकते हैं।
उपाय- पानी में एक चुटकी चंदन डालकर स्नान करें।
कन्या राशिफल :
आपको अपनी बुद्धि लगाकर ही निवेश करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका धन डूब सकता है। सायंकाल के समय आज आपको अपने बच्चों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं।
उपाय- शिवजी को चंदन चढ़ाएं।
तुला राशिफल :
आज आपको संतान की किसी भी समस्या के लिए अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो वह उनसे नाराज हो सकती है। आज रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको उनके किसी परिजन के द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसमें कोई बेहतर अवसर आ सकता है।
उपाय- देवी पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें।
वृश्चिक राशिफल :
आज आपको अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं व उनके द्वारा किए गए कार्य से प्रसन्न होंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आज आपको वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है।
उपाय- तुलसी पर जल चढ़ाएं।
धनु राशिफल :
आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आज आपको व्यवसाय में रुका हुआ पैसा मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है।
उपाय- पीले फलों का दान करें जैसे- केला आदि।
मकर राशिफल :
आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा क्योंकि आज आपके पिताजी को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड करनी पड़ेगी। आज यदि आपको अपने व्यवसाय अथवा अपनी संतान की शिक्षा संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं।
उपाय- शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
कुंभ राशिफल :
आज आपके घर किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से आज आप अपने किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा। आज आपको अपने धन को सही दिशा में निवेश करना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।
मीन राशिफल :
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, क्योंकि आज आपको अपनी कुछ पारिवारिक चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आज आपके किसी कार्य के पूरा होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन फिर भी आपको घमंड नहीं करना है। आज आपको अपने व्यवसाय से संबंधित निर्णय को अपनी बुद्धि व विवेक से लेना ही बेहतर रहेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।
No comments:
Post a Comment