16 फरवरी का राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान , जानें बुधवार का राशिफल
राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
16 February 2022 आज का राशिफल आज के दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है।
16 फरवरी 2022 पंचांग
नक्षत्र : आश्लेषा, मघा
करण: विष्टि, बव, बालव
योग : शोभन, अतिगण्ड
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय : 06:59 AM
सूर्यास्त : 06:12 PM
मेष
आज आपको बच्चों से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा। आप कोई रचनात्मक कार्य भी करेंगे। किसी करीबी से मिलकर प्रसन्नता होगा। तनाव दूर होगा।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पर्पल
उपाय : श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ
नौकरी और कारोबारी की ओर से तकलीफ बढ़ेगी। कोई बुरा समाचार मिल सकता है। घर में मनमुटाव हो सकता है। अपनी मां की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पर्पल
उपाय : घर के मुख्य द्वार पर घी का दीया जलाएं।
मिथुन
परिवार का साथ मिलेगा। सहकर्मी काम की सराहना करेंगे। आज आपको धन लाभ होगा, लेकिन दोपहर बाद खर्चे बढ़ेंगे।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पर्पल
उपाय : हनुमान मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।
कर्क
आज कोई नया काम शुरु ना करें। आज मानहानि हो सकती है। आज अधिक संवेदनशील रहेंगे। किसी से विवाद हो सकता है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : बेंगनी
उपाय : हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
सिंह
आज आपको किसी परियोजना में सरकारी सहायता मिलने की उम्मीद है। घर की साज सज्जा में परिवर्तन कर सकते हैं। आज ऑफिस के काम से यात्रा कर सकते हैं। मां की सेहत में सुधार होगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पर्पल
उपाय : चंद्रमा को अर्घ्य दें।
कन्या
नौकरी कारोबार में कोई बड़ा लाभ मिलने वाला है। आपके काम की आज लोग तारीफ करेंगे। बुजुर्गों या मित्रों की मदद से आज बिगड़े काम बनेंगे। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : नीला
उपाय : अपनी बालकनी या घर के बाहर चिडिया के कटोरी में दाना और पानी रखें।
तुला
आज आपको हर काम में सफलता मिलने का योग बन रहा है। व्यवसाय के मामले में शुभ समाचार मिलने का योग है। सहकर्मी पूरा सहयोग करेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : ग्रीन
उपाय : किसी जरुरतमंद को वस्त्र का दान करें।
वृश्चिक
काम का बोझ बढ़ने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। किसी मित्र या परिजन से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आज कोई बात आपको खुशी देगी।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : येलो
उपाय : शिव चालीसा का पाठ करिये।
धनु
आज सभी क्षेत्रों से आपको लाभ होगा। लोग आपकी प्रतिभा की सराहना करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शादी की बात पक्की हो सकती है। जीवनसाथी से रिश्तों में सुधार होगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पर्पल
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मकर
आज आप आर्थिक मामलों में पूरी सतर्कता बरतें। लेनदेन के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं है। आज आपका खर्च बढ़ेगा। खाने पीने की चीजों में सावधानी बरतें, तबीयत खराब होने की संभावना है।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : बेंगनी
उपाय : आज अपने कमरे में पूर्व दिशा की सफाई करें।
कुंभ
आज का दिन भावुकता भरा हुआ रहेगा। आपके आत्मसम्मान को चोट पहुंच सकती है। फिजूलखर्ची से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत में कोई बदलाव नहीं होगा।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : ब्लैक
उपाय : मां दुर्गा की आराधना करें।
मीन
आज आपके धन लाभ का योग बन रहा है और इसके साथ ही मान सम्मान में वृद्धि के भी योग हैं। कुंवारे लोगों की शादी के योग हैं। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। विवाहित लोगों में प्रेम बढ़ेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पर्पल
उपाय :गाय को कोई हरी सब्जी खिलाएं ।
> इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। 'हमसफर मित्र न्यूज' इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
No comments:
Post a Comment