आज का राशिफल 14 फरवरी 2022: मिथुन वाले रखें सेहत का ध्यान, कुंभ वालों को हो सकती दिक्कतें - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, February 14, 2022



 आज का राशिफल 14 फरवरी 2022: मिथुन वाले रखें सेहत का ध्यान, कुंभ वालों को हो सकती दिक्कतें 

ज्योतिषी - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






14 फरवरी, रविवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन सोम प्रदोष व्रत किया जाएगा। सोमवार को सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11 बजे तक रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र दिनभर रहेगा।

 

 14 फरवरी, रविवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इनके अलावा इस दिन आयुष्मा, सौभाग्य, रवि और सर्वार्थसिद्धि नाम के अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। सोमवार की चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 'हमसफर मित्र न्यूज' में जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…


मेष राशिफल :

आज आपकी संतान व पत्नी के प्रति भी प्रेम भावना बढ़ेगी। रात्रि के समय आपके घर किसी स्थिति का आगमन हो सकता है। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक का प्रयोग करके अपने व्यापार के कुछ निर्णयों को लेंगे तो उसमें सफल रहेंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है।

उपाय- पीले फूल पर हल्दी और चंदन लगाकर लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।


वृष राशिफल :

व्यापार में भी आज आपको बुजुर्गों के सहयोग से किसी लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। आज के दिन आप अपने भविष्य की कुछ नई योजनाओं को लेकर लोगों से विचार-विमर्श कर सकते हैं, जिसमें आपको अपनी पत्नी व संतान के साथ की आवश्यकता होगी। आज संतान की तरक्की से आपका मन प्रसन्न होगा। 

उपाय- लाल फूल देवी दुर्गा को चढ़ाएं।


मिथुन राशिफल :

यदि आज आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि उन रुपयों के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आज सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। भोग विलास की भावना बढ़ेगी। 

उपाय- देवी पार्वती को लाल वस्त्र और चूड़ियां अर्पित करें।

 

कर्क राशिफल :

आज आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम कर सकते हैं। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी को उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसीलिए सावधान रहें। आज के दिन आपके जीवन में विध्न बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। 

उपाय- शिव मंदिर में जाकर शुद्ध घी का दीपक लगाएं।


सिंह राशिफल :

परिवार के किसी सदस्य से आज कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा। यदि आज किसी कार्य को करें, तो उसमें धैर्य बनाए रखें, तभी वह सफल होता दिख रहा है, लेकिन यदि आपने जल्दबाजी में किसी कार्य को किया, तो वह भविष्य मे आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।

उपाय- रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें।


कन्या राशिफल :

आज आपको दूसरों की कमियों को ढूंढने से पहले अपने अंदर झांकना होगा कि आपके अंदर भी कुछ कमियां है, इसलिए आपको किसी दूसरे को गलत नहीं कहना हैं। आज यदि आप किसी संपत्ति को खरीदेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगी। आज आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। 

उपाय- भगवान श्रीगणेश का अभिषेक शुद्ध जल से करें।


तुला राशिफल :

आज आपको अपने परिवार के सदस्यों की मदद से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में आज आपको दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाने में सफल रहेंगे। आज आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा अपनी शान शौकत के लिए भी व्यय करेंगे। 

उपाय- सूर्य मंत्रों का जाप करें।


वृश्चिक राशिफल :

आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। 

उपाय- पहली रोटी गाय को खिलाएं।


धनु राशिफल :

राज्य व समाज की ओर से आज आपको कोई सहयोग भी प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आज आप अपनी नौकरी में कुछ ऐसे निर्णय लेने में सफल रहेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। परिवार के सदस्यों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

उपाय- माता को अपने हाथों से खीर बनाकर खिलाएं।


मकर राशिफल :

संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो आपकी सफलता में चार चांद लगाएंगे। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको भाइयों से संबंधित कष्ट होने की संभावना दिख रही है। आज आपके सामने कुछ अनावश्यक खर्च आएंगे, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। 

उपाय- भगवान श्रीगणेश का अभिषेक शुद्ध जल से करें।


कुंभ राशिफल :

आज आपको अपने मन की बात किसी दूसरे से उजागर करने से पहले ध्यान देना होगा। यदि आपने ऐसा किया, तो यह आपके लिए कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। आज का दिन आप अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। 

उपाय- रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें।


मीन राशिफल :

यदि आपका कोई कार्य वाद विवाद से लंबित है,तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न चित्त होगा और आप अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ मिलेगा।

उपाय- शिव मंदिर में जाकर शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

No comments:

Post a Comment